सोमवार, 12 अगस्त 2013

भगतन की भगतनी होय बैठी ,ब्रह्मा के ब्रहमाणी





माया महाठगनी हम जानी ,निर्गुण फांस लिए कर डोले बोले मधुरी बानी।

केशव के कमला बन बैठी ,शिव के भवन भवानी ,

पंडा के मूरत होय बैठी ,तीरथ में भई पानी ,

जोगी के जोगिन हुई बैठी ,राजा के घर रानी।

काहू के हीरा होय बैठी ,काहू के कौड़ी  कानी।

भगतन के भगतिन होय बैठी ,ब्रह्मा के ब्रह्माणी ,

कहत कबीर सुनो हो संतो ,यह सब अकथ कहानी।

कहत कबीर सुनो भई साधौ ,यह सब अकथ कहानी।

माया महा ठगनी हम जानी ,तिरगुन फांस लिए कर डोले ,

बोले माधुरी बानी।

कबीर ने ही इस सबका अपने एक पद में ज़वाब भी दिया है -

मोको कहाँ ढूंढें रे बंदे ,मैं तो तेरे पास में,

ना तीरथ में ना मूरत में ,ना एकांत निवास में ,

ना मंदिर में ना मस्जिद में ,ना काबे कैलास में।

मैं तो तेरे पास में बन्दे ,मैं तो तेरे पास में।

ना में जप में ना में तप में ,ना में बरत उपास में ,

ना में क्रिया -करम  में रहता ,नहिं जोग संन्यास में ,

ना ब्रह्माण्ड आकास में ,ना में प्रकृति प्रवार गुफा में ,

नहिं स्वासों की स्वांस में।

खोजि होए तुरत मिल जाऊँ ,

इक पल की तालास  में ,

कहत कबीर सुनो भई साधो,

मैं तो हूँ विश्वास  में।

ब्रह्म को सत्य और जगत को माया (भ्रम )कहा गया है। यह जगत मिथ्या नहीं है। यह तब मिथ्या हो जाता है जब हम बाहर से अन्दर की ओर जीने लगते हैं। हम इस हद के सुख को ही बे -हद का मानने समझने लगते हैं। जबकि यह बाहरी संसार ,ये व्यायामोह, ये हद का आकर्षण ,ये देह और देह के सब सम्बन्ध तो परिवर्तनशील हैं आज हैं कल नहीं हैं। क्षण भंगुर है बुदबुदे की तरह। बुदबुदा सागर में मिलके सागर नहीं हो जाता है उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है।

भले धनीमानी व्यक्ति इस हद के सुख को हीरे जवाहरात में तथा भिखारी धेले दूकड़े में ,पुजारी पत्थर की मूरत में  ढूंढें। है सब ये माया के ही रूप। और गंगा में नहाने से पुण्य मिलता तो सारे कैदी जेल में न रखे जाकर कुम्भ स्नान को ले जाए जाते। माया है यह गंगा का जल.  कबीर ने ही कहा  है पाहून पूजे हरि मिले ,तो मैं पूजूं पहाड़ ,ताते ये चाकी भली पीस खाय संसार। कबीर कहते हैं अंदर डूबकी लगाओ। अन्दर से बाहर की ओर  जीकर देखो तभी बेहद का सुख मिलेगा। प्रभु प्राप्ति होगी। अपने निज आत्म स्वरूप को पहचानों तो परमात्मा से भी तुम्हारे तार जुड़ें बेहद का सुख मिले।

कृष्ण के अन्दर संसार का सारा ऐश्वर्य बन शिव के अन्दर विश्व की महारानी बन यही माया बैठी होय है। दिखे है। शंकर तो संहार का देवता है। जबकि शिव तो सदैव ही कल्याण कारी है। जबकि जो अपनी इन्द्रियों का मालिक वह गोविन्द है कृष्ण है। तुम भी अन्दर डुबकी लगाओ तो भ्रम दूर हो। माया का आवरण छटे।

ॐ शान्ति

मंगलवार, 13 अगस्त 2013

View Hindi Full Murli

12 August 2013 Murli

452
Murli Pdfs

Murli Video

  • Audio Murli Hindi
    00:00
    00:00

    Hindi Murli
    मुरली सार:- “मीठे बच्चे – याद की लम्बी सीढ़ी पर तब चढ़ सकेंगे जबकि बाप से सच्ची प्रीत होगी, याद की दौड़ी से ही विजय माला में आयेंगे”
    प्रश्न:- एक बाप से सच्ची प्रीत है तो उसकी निशानी क्या दिखाई देगी?
    उत्तर:- अगर सच्ची प्रीत एक बाप से है तो पुरानी दुनिया, पुराने शरीर से प्यार खत्म हो जायेगा। जीते जी मर जाना ही प्रीत की निशानी है। बाप के सिवाए किसी से भी प्यार न हो। बुद्धि में रहे अब घर जाना है, यह हमारा अन्तिम जन्म है। बाबा कहते – बच्चे, तुमने 84 जन्मों का खेल पूरा किया, अब सब कुछ भूल मुझे याद करो तो मैं तुम्हें साथ ले जाऊंगा।
    गीत:- बनवारी रे……..
    धारणा के लिए मुख्य सार:-
    1) विनाश काल का समय है इसलिए देहधारियों से प्रीत तोड़ एक बाप से सच्ची प्रीत रखनी है। इस पुराने घर से मोह नष्ट कर देना है।
    2) ज्ञान की बुलबुल बन आप समान कांटों को फूल बनाने की सेवा करनी है। याद की दौड़ लगानी है।
    वरदान:- भाग्य की नई-नई स्मृतियों द्वारा पुरूषार्थ में रमणीकता का अनुभव करने वाले मन दुरूस्त भव
    ब्राह्मण जीवन में लास्ट जन्म होने के कारण शरीर से चाहे कितने भी कमजोर या बीमार हैं, लेकिन मन सबका दुरूस्त है। उमंग-उत्साह से उड़ने वाला है। पावरफुल मन की निशानी है – सेकण्ड में जहाँ चाहे वहाँ पहुंच जाए। इसके लिए सदा अपने भाग्य के गीत गाते उड़ते रहो। अमृतवेले से भाग्य की नई-नई बातें स्मृति में लाओ। कभी किसी प्राप्ति को सामने रखो, कभी किसी… तो पुरूषार्थ में रमणीकता आ जायेगी, बोर नहीं होंगे, नवीनता का अनुभव करेंगे।
    स्लोगन:- आगे पीछे सोच समझकर हर कर्म करो तो सफलता प्राप्त होती रहेगी।








4 टिप्‍पणियां:

Maheshwari kaneri ने कहा…

बहुत बढिया..राम राम..

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

कबीर का एक एक शब्द ब्रह्म वाक्य जैसा है, बहुत आभार.

रामराम.

Anita ने कहा…

कबीर वाणी में सारा ब्रह्म ज्ञान समाया है..ज्ञानवर्धक पोस्ट !

पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा…

सहज योग और सहज ज्ञान का भण्डार है कबीर वाणी. आपने और भी सरलता से उस अभीष्ट भगतन की...माया को ब्लॉग में डाल कर कृतार्थ किया है. साधुवाद.