मंगलवार, 27 अगस्त 2013

मीराबाई :साधौ कर्मन की गति न्यारी

मीराबाई :साधौ कर्मन की गति न्यारी 

निर्मल नीर दियो नदियन  को ,सागर कीन्हों खारी ,

उज्जवल बरन दीन्हीं बगुलन को ,कोयल कर दीन्हीं  कारी।

मूरख को तुम ताज  दियत हो ,पंडित फिरै ,भिखारी। 

सुन्दर नैन मृगा को दीन्हीं ,वन वन फिरै उजारी। 

सूर श्याम मिलने की आशा ,छिन  छिन  बीतत भारी। 

मीरा कह प्रभु गिरधर नागर ,चरण कमल बलिहारी। 


व्याख्या :मीरा कह रहीं हैं कर्मों की गति बड़ी विचित्र है। 

अपने हाथ में व्यक्ति के कुछ नहीं है जो जैसा कर्म 

करेगा वैसा फल पायेगा। 

कर्मों की गति का रंग तो देखिये -जो नदी गर्मी में सूख जाती है बरसात में ही जिसे थोड़ा सा रस प्राप्त होता है। जिसे अपनी गति बनाए रखने के लिए भी वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। ईश्वर ने उसके कर्मों को मिठास से भर दिया है। और जिस सागर की विराटता का छोर नहीं है जिसे पार करना अलंघ्य है दुष्कर है जो एक तरह से परमात्मा के अन्नत गुण का भी प्रतीक है उसकी विराटता का दंभ उसे खारा करके लुप्त कर दिया है। 

प्रकृति ने कैसी रचना कर्मों के हिसाब से की है :कपटी बगुले को सुन्दर बना दिया और कानों में रस घोलने वाली सुकंठी कोयल को काला बना दिया। निर्बुद्ध को राजा बना दिया जिसको राज पाट  का कुछ ज्ञान भी नहीं है और पंडित ग्यानी भीख मांगते डोल  रहे हैं। 

बगुला तो मक्कारी का प्रतीक है। कपट पूर्ण  तरीके से एक टांग पर  खडा हो जाता है मछली को देखते ही उसे चट कर जाता है। ऐसे कपट पूर्ण व्यवहार करने वाले को ईश्वर ने श्वेतना प्रदान की है। और जो मीठी तान सुनाके सबका मन हर लेती है उस सुकंठी कोकिला को कृष्ण मुख बना दिया है। 

यहाँ  कर्म शब्द परमात्मा की प्रकृति का भी प्रतीक है।

मृग बे -चारा अपने बड़े बड़े नैन खोलके निर्जन वनों में मारा मारा फिर रहा है जहां उसके सौन्दर्य को निहारने वाला कोई नहीं है। आखिर इतनी सुन्दर आँखें देने  का मतलब क्या हुआ फिर जहां देखने वाला ही कोई नहीं इन सुन्दर  आँखों को। 

मीरा कहतीं हैं मीरा के स्वामी तो वही गिरधर गोपाल त्रिभंगी हैं  जिनकी प्रकृति की कोई टोह नहीं ले पाता है। मीरा उन्हीं के श्री चरणों की कमल चरणों  की दासी हैं ।  

ॐ शान्ति 

  कबीर की साखियाँ

( १)जो तोकू काँटा बुवै  ,ताहि कू  बोव तू फूल ,

     तोकू फूल के फूल हैं ,वाकू हैं त्रिशूल।

भले आपके लिए कोई मुसीबत  खड़ी करे आप के मार्ग में कांटे बिछा दे विघ्न पैदा करे अडंगा डाले आप के

काम में आप उसका भी भला ही करो। फूल बिछाओ उसके मार्ग में। कर भला हो भला ,अंत भले का भला।

आखिर में वह व्यक्ति खुद ही मुसिबतों  में फंसा होगा। अपने ही बिछाए जाल में फंस के रहेगा। तुम निर्विघ्न

रहोगे फूलों की तरह अपनी खुशबू बनाए

रहो। गांधी गिरी मत छोड़ो।

सम पीपल आर  ब्यूटीफुल जस्ट बाई बींग।

संत वही है साधू वही है जो औरों की प्रशंशा ही करे सबका कल्याण करे।साधु  में गुण ग्राहकता का ही गुण होता है वह सबकी अच्छाई ही देखता है।  भक्त जन सबका भला ही चाहते हैं।

भक्त का स्वभाव है प्रेम करना उसको उसकी प्रेमा भक्ति का फल ज़रूर मिलता है। प्रेम में देना ही प्राप्त

करना है। जैसा बोवोगे वैसा काटोगे। विघ्न संतोषी कभी चैन से नहीं बैठता है खुद से ही दुखी रहता है।



( २ )काल्हि करे सो आज कर ,आज करे सो अब ,

     पल में परलय होयेगी ,बहुरि करेगा कब।

मृत्यु शाशवत है कभी भी आ सकती है इसलिए आलस्य और प्रमाद त्याग के कल का भरोसा न करो। कल

कभी नहीं आता है। जो है यह वर्तमान है। इसी पल करो जो करना है। इस पल को निचोड़ो देखो तो सही उसके

गर्भ में क्या है ?आज कल करते करते ही जीवन बीत जाता।तुरताई ज़रूरी है।

आलस्य और प्रमाद एक बड़ा अवगुण है.ना -कामयाबी का सृजन हार यह आलस्य ही है। कल कल करने वाला कभी कामयाब नहीं हो सकता। प्रमाद और अनिच्छा के कारण किसी कार्य का स्थगन करना टालमटोल करते रहना ,आये अवसरों को गंवाना है। जीवन को नष्ट कर देता है टालू रवैया इसीलिए जो करना है अभी की अभी  कर भैया । वक्त की पाबंदी ,मुस्तेदी से काम करोगे तभी कामयाबी हाथ आयेगी।

(३ )आज कहे हरि काल्हि भजुंगा ,काल्हि कहे फिर काल्हि (कल )

     आज काल्हि की करत  ही ,अवसर जासी चाल्हि। (चल ).

ये जीवन उतना लंबा नहीं है जितना  तुम समझे बैठो हो यह कल कल करते ही बीत जाएगा। हरि भजन को टाल  न

बन्दे। कब ज़रा (बुढ़ापा  )आ घेरेगा ,तू नहीं जानता फिर राम भजन भी न होगा तुझसे। जर्जर हो जायेगी  ये

कायादेखते ही देखते। आईना देखना है तो अब देख अपने सही स्वरूप आत्मा को जान परमात्मा को याद कर

ले बंदे।

(४ )आये हैं सो जायेंगे ,राजा रंक फ़कीर ,

      एक सिंह -आसन चढ़ी चले ,एक बंधे जंजीर।

यहाँ ,राजा हो या निर्धन या फिर भिखारी जो आया है सो जाएगा। उम्र पट्टा लिखाकर कोई आया नहीं है। सवाल यह है जाएगा किस बिध। राजसिंह -आसन बैठ या जंजीरों में बंधा हुआ। इस छोटे से जीवन में जिसने अपने आप को पहचान लिया और फिर अपने परम पिता को भी जाना है याद किया है वह प्रशांति में और सम्मान पूर्वक जाएगा सद कर्मों की पोटली लिए अपनी अच्छाइयों के साथ और जिसने यह जीवन व्यर्थ गंवाया है याद नहीं किया है अपने पिता को वह अंत में हाथ मलता ही जाएगा। रोता हुआ आया था रोता हुआ ही जाएगा। पछतावा ही उसके साथ जाएगा। सब ठाठ पडा रह जाएगा जब लाद  चलेगा बंजारा।

सब ठाठ पड़ा रह जावेगा  ,

जब याद चलेगा बंजारा ,

धन तेरे काम न आवेगा ,

जब लाद  चलेगा बंजारा।

जो पाया है वो बाँट के खा ,कंगाल न कर कंगाल न हो ,

जो सब का हाल किया तूने ,एक रोज़ वो तेरा हाल न हो ,

इक हाथ कटे  इ क हाथ चले ,हो जावे सुखी ये जग सारा।

सब ठाठ पडा रह  जावेगा ,जब लाद चलेगा बंजारा।



क्या कोठा कोठी क्या बँगला, ये दुनिया रैन बसेरा है ,

क्यूं  झगड़ा तेरे मेरे का ,कुछ तेरा है न मेरा है।

सब ठाठ पड़ा रह जावेगा ,जब लाद चलेगा बंजारा

सुन कुछ  भी  साथ न जाएगा ,जब कूच  का बाजा लनकारा  (नन्कारा )

सब ठाठ पड़ा रह जावेगा। धन तेरे  काम  न आवेगा ,

जब लाद चलेगा बंजारा।

एक बन्दा मालि क बन बैठा ,हर बंदे की किस्मत फूटी ,

था इतना मोह फसाने का ,

दो हाथों से दुनिया लूटी ,

थे दोनो  हाथ मगर  खाली ,उठ्ठा जब (डंगर ) लंगर बे चारा।

सब ठाठ पड़ा  रह जावेगा ,जब लाद  चलेगा बंजारा।

  1. 'sab thhathh pada rah jayega jab lad chalega banjara'

    • by akmudgal
    •  
    • 2 years ago
    •  
    • 3,678 views
    Mukesh singing this beauty on the ephemeral nature of the world - Created with AquaSoft SlideShow for YouTube: ...








  1. Udho Karman Ki Gati Nyari - Shobha Gurtu | Bhakti Mala | Indian Classical Vocal

    Presenting this melodious indian "classical song" vocal performed by astonishing classical vocal singer Shobha Gurtu. The album ...
    • HD




1 टिप्पणी:

Anita ने कहा…

जो है यह वर्तमान है। इसी पल करो जो करना है। इस पल को निचोड़ो देखो तो सही उसके

गर्भ में क्या है ?
वर्तमान में ही परमात्मा का दर्शन होता है...