रविवार, 22 सितंबर 2013

लेकिन गर्ग संहिता में एक और अवतार रूप में राधा को कृष्ण की पत्नी दिखाया गया है ब्रह्मा पंडित बनते हैं

कृष्ण राधा सम्बन्ध क्या है ?क्या राधा कृष्ण  की पत्नी थीं ?परकीया थीं ?

क्या है परकीया भाव ?

परकीया कहते किसे हैं ?पराई नार को ?नहीं। 

राधा और कृष्ण एक ही परमपुरुष(परमशक्ति ) के दो पहलू हैं। एक 

शक्तिमान(energetic ) हैं। 

दूसरा पहलू 

दिव्यशक्ति स्वरूप (Divine energy )का  है। 

अनादिरयं पुरुष : एकमेवास्ति तदेव रूपं द्विधाविधाय 

समाराधन तत्परोभूत तस्मात्ताम राधां रसिकानन्दान    वेदविदो  

वदन्ति।

           -(साम रह्स्योपनिषद )

अनादिकाल से एक ही परमपुरुष (सुप्रीम लार्ड )ने अपने स्वरूप को दो में विभक्त किया हुआ है शक्तिमान (एनर्जेटिक )और शक्ति (एनर्जी ). 

शक्ति ,शक्तिमान की ही होती है उससे अलग नहीं होती है। आग की शक्ति जलाना है ,जलकर प्रकाश करना है आग और प्रकाश अलग अलग नहीं हैं। 

सुप्रीम एनर्जी को योगमाया भी कहा गया है वही  राधा है। वेदों के जानकार जिसकी  स्तुति करते हैं। जैसे दूध और दूध की सफेदी एक दूसरे  से अलग नहीं हैं। अग्नि और प्रकाश एक दूसरे  से पृथक नहीं हैं।गतिमान रासरचैया 

के साथ राधा हैं जैसे गतिमान पदार्थ के संगत   एक तरंग भी होती है। दोनों के दूसरे के संग नत्थी हैं। इसलिए कृष्ण को राधे से अलग करने का सवाल ही कहाँ है.

बेशक रास के वक्त मनबहलाव के लिए दोनों एक दूजे से अलग हो जातें हैं ताकि  दिव्यप्रेम का आस्वाद लिया जा सके।रास चलता रहे।  दोनों मिलते हैं फिर जुदा होते हैं फिर मिलते हैं। यही रासलीला है। यही परकीया भाव है। 

This is love in the paramour sentiment .

ये सगाई दिव्यप्रेम की है। यहाँ "the other woman "नहीं है।  कृष्ण ही

 राधा हैं। 

तुम राधे बनो श्याम। 

इस प्रकार यहाँ लौकिक प्रेम विवाह नहीं है दोनों का। दो तो हैं ही नहीं। 

लेकिन गर्ग संहिता में एक और अवतार रूप में राधा को कृष्ण की पत्नी दिखाया गया है ब्रह्मा पंडित बनते हैं जो दोनों का विवाह कराते हैं .लेकिन यह भी रास का ही एक और स्वरूप है लौकिक विवाह नहीं है स्त्री पुरुष का। अपार हैं ऐसी कृष्ण लीलाएं हैं सबकी सब दिव्यलीलाएं।   

ॐ शान्ति  


2 टिप्‍पणियां:

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

अति रोचक जानकारी मिली.

रामराम.

Anita ने कहा…

जो कृष्ण है वही राधा है...वह दो हैं ही नहीं..