skip to main | skip to sidebar

ram ram bhai

पेज

  • मुखपृष्ठ

बुधवार, 9 सितंबर 2015

हारे को हरिनाम

हारे को हरिनाम 

सुने री मैंने निर्बल के बलराम ,पिछली साख भरूँ संतन की आड़े सँवारे काम।


जब लग गज बल अपनो बरत्यो ,नेंक सरयो नहीं काम ,

निर्बल होइ बलराम पुकारो ,आये आधे नाम।


द्रुपद सुता निर्बल भईं तादिन ,तजि आये निज धाम ,

दुस्शासन की भुजा थकित भैं ,वसन रूप भये राम।


अप बल ,तप बल और बाहुबल ,चौथा है बल राम ,

सूरकिशोर कृपा से सब बल ,हारे को हरिनाम।


श्रीमद भागवदपुराण में जो स्वयं भगवान का ग्रन्थ अवतार है गज -ग्राह प्रसंग  आता है। क्षीरसागर के निकट त्रिकुट नाम का एक भीमकाय परबत था जिसकी तलहटी (खाई )में एक विशाल वन था। यहां  गजेन्द्र नामक एक गज अपने परिवार के साथ रहता था। इसके बल से शेर भी बचके निकलता था। पास ही एक विशाल सरोवर था। एक दिन की बात है गज अपनी प्यास भुजाने सरोवर पर आया। पहले पेट भरके पानी पीया फिर जलक्रीड़ा करने लगा। अपनी सूंड में भर भरके हथनियों पर पानी उड़ेलने लगा। कुछ देर तक ये प्रेमलीला चली अचानक हाथी को अपने पाँव पर खिंचाव महसूस हुआ। वह आश्वस्त था अपने बल पर ,एक झटका मारूंगा और जो भी बाधा है वह दूर जाके गिरेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रस्साकशी का खेल शुरू हो गया।

इसी विशाल सरोवर में एक ग्राह (मगरमच्छ )भी रहता था जिसका यहां एकच्छ्त्र राज्य था। हाथी की जलक्रीड़ा से सारे सरोवर का जल गंदला हो चुका था। यकायक ग्राह ने जल की सतह  पर आकर मदमस्त हाथीं  का पाँव  अपने खूंखार मुख में दबोच लिया। एक हज़ार वर्षों तक दोनों में युद्ध चला। जल का पशु जल में शक्तिशाली होता है थल का थल में। हाथी के शरीर से खून का निरंतर स्राव हो रहा था जिससे ग्राह तो लगातार पुष्ट  हो रहा था गज क्षीण।

अब गज का अपने ऊपर यकीन चुकने लगा। ग्राह इसे लगभग लगभग निगल चुका था बस थोड़ी से सूंड ही बाहर रह गई थी। अहंकार का स्थान दैन्य ने ले लिया।आखिर में शरणागति ही काम आई।

पूर्व जन्म में यही गज एक राजा था जिसका नाम इन्द्रद्युम्न था। विष्णुभक्त था ये प्रतापी राजा। एक बार की बात है इसके महल में अगस्त्य मुनि पधारे। ये उस समय ध्यान मगन  था। इसने अगस्त्य का सत्कार नहीं किया। अगस्त्य ने अपनी उपेक्षा और इसके अहंकार से कुपित होकर इसे अगले जन्म में हाथी की काम लोलुप योनि में पैदा होने का शाप दे दिया।

अब संकट के समय इसे अपने पूर्व जन्म का स्मरण हुआ। स्मृति से ही रचना बनती है। क्योंकि   यह राजा पूर्व जन्म में विष्णुभक्त था इसने सरोवर से एक पुष्प उठाकर विष्णु को याद करते हुए अर्पित किया। अभी हरि नाम गले में ही अटका हुआ था कि इसके दैन्य को देखकर विष्णुभगवान गरुण पर दौड़  पड़े  . सूंड पकड़कर इसे बाहर निकाला। साथ में ग्राह भी बाहर आ गया जो हाथी को लगभग निगल चुका था। ये ग्राह  भी पूर्व जन्म में हुहू नाम का गन्धर्व था। यह भी अपने पूर्व जन्म के किसी कृत्य से शापित अब ग्राह  योनि भोग रहा था। विष्णु ने दोनों का उद्धार किया।

लोग पूछते हैं ग्राह का उद्धार क्यों हुआ। इसका उत्तर है इसने विष्णु भक्त का चरण  पकड़ रखा था। इसलिए साथ साथ यह भी सरोवर से बाहर आ गया । भगवान ने चक्र से इसका सर अलग कर दिया। जो भगवान की शरणागति आ जाता है भगवान उसका उद्धार कर देते हैं।शर्त यही है दैन्य हो अहंकार नहीं यही शरणागति की शर्त है दीनता ,पूर्ण समर्पण।

संसार का बल मोह माया रिश्ते नाते हमारे काम नहीं आते हैं। सब चले जाते हैं संकट में छोड़ के  . तब इस संसार की निस्सारता का भान होता है। तब ही पता चलता है केवल हरिनाम ही सत्य है बाकी सब इस संसार में अस्थाई है। सापेक्षिक है। अभी है अभी नहीं हैं। राम का नाम ही अंत समय में काम आता है इसीलिए महाकवि सूरदास ने इस पद में गाया - सूर किशोर कृपा से सब बल ,हारे को हरि  नाम।

भावार्थ :जो मार्ग भगवान की ओर  जाता है वह कभी नष्ट नहीं होता। भक्ति का प्रताप कभी न कभी अपना फल देता है।
जब तक गज संसार उन्मुख था अपने बल पर भरोसा किये था अहंकार रखे था वह ग्राह  की पकड़ से मुक्त नहीं हो सका। संसारियों (बन्धुबान्धवों हथनियों ,गज शावकों )ने भी आरम्भिक कोशिशों के बाद इसे मुक्त कराने  के प्रयासों से पल्ला झाड़ लिया।

आखिर में भगवान का नाम ही काम आया। द्रौपदी की सारी  चेष्टा खुद को निर्वसन होने से बचाने में लगी थी ,न पति पांडवों  का बल काम आया न स्वयं का बल काम आया हालांकि द्रौपदी ने अपने दांतों से साड़ी के पल्लू को भरसक दबाया। जब द्वारकाधीश को याद किया तो भगवान वस्त्र अवतार के रूप में ही प्रकट हुए।जैसी स्मृति होती है वैसी ही संरचना भगवान की सामने आती है। भगवान के अनंत अवतार हुए हैं।  दुर्योधन की सारी चेष्टा द्रौपदी को नग्न करने की थी उसकी बाजुओं का बल चुक गया लेकिन द्रौपदी की साड़ी का विस्तार कम नहीं हुआ।

WATCHED
7:27

Surdas Bhajan Bhairavi Nirbal Ke Balram DVP

by Pranchi Chaudhry
  • 2 years ago
  • 1,693 views














प्रस्तुतकर्ता virendra sharma पर 6:14 am

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नई पोस्ट पुरानी पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

आप का हार्दिक स्वागत है !

लिखिए अपनी भाषा में

Add-Hindi



ब्लॉग आर्काइव

  • ►  2022 (1)
    • ►  जनवरी (1)
  • ►  2021 (38)
    • ►  अगस्त (3)
    • ►  जुलाई (3)
    • ►  जून (8)
    • ►  मई (8)
    • ►  अप्रैल (14)
    • ►  मार्च (1)
    • ►  फ़रवरी (1)
  • ►  2020 (16)
    • ►  अक्तूबर (6)
    • ►  सितंबर (1)
    • ►  अगस्त (1)
    • ►  अप्रैल (5)
    • ►  मार्च (2)
    • ►  जनवरी (1)
  • ►  2019 (9)
    • ►  दिसंबर (3)
    • ►  नवंबर (6)
  • ►  2018 (163)
    • ►  दिसंबर (4)
    • ►  नवंबर (16)
    • ►  अक्तूबर (21)
    • ►  सितंबर (36)
    • ►  अगस्त (14)
    • ►  जुलाई (12)
    • ►  जून (3)
    • ►  मई (12)
    • ►  मार्च (1)
    • ►  फ़रवरी (2)
    • ►  जनवरी (42)
  • ►  2017 (273)
    • ►  दिसंबर (43)
    • ►  नवंबर (52)
    • ►  अक्तूबर (133)
    • ►  सितंबर (33)
    • ►  जुलाई (2)
    • ►  जून (5)
    • ►  मई (5)
  • ►  2016 (210)
    • ►  नवंबर (17)
    • ►  अक्तूबर (21)
    • ►  सितंबर (18)
    • ►  अगस्त (32)
    • ►  जुलाई (22)
    • ►  जून (7)
    • ►  मई (3)
    • ►  अप्रैल (9)
    • ►  मार्च (27)
    • ►  फ़रवरी (41)
    • ►  जनवरी (13)
  • ▼  2015 (455)
    • ►  दिसंबर (41)
    • ►  नवंबर (56)
    • ►  अक्तूबर (94)
    • ▼  सितंबर (68)
      • भारतीय राजनीति की आज की हेलन
      • इक्कीसवीं सदी को आतंकवाद के कलंक से बचाना होगा
      • झूठबोलकर देश को कलंकित करने में कांग्रेस केजर -वाल...
      • ॥ मधुराष्टकम् ॥
      • इन्हें तो देखने से भी पाप लगता है
      • कहाँ से आता है व्यंग्य विनोद
      • पुतलों के पीछे
      • The question is: where is Rahul Gandhi? If indeed ...
      • मैं और मोर तोर ते माया , जेहि बस कीन्हें जीव निक...
      • ये प्राईवेट मामला क्या होता है ?
      • ये कुब्जा कोई औरत नहीं है हमारी बुद्धि ही कुब्जा ह...
      • क्या है रास ?कौन है गोपी ?
      • महाकवि तुलसी दास जी कहते हैं साधु पुरुष की संगत से...
      • इस भौतिक संसार से तो हमारा सम्बन्ध चित्र जैसा है ज...
      • सूझबूझ वाली सरकार के हाथों में देश (भारतमाता )सर्व...
      • धन संपत्ति ,सांसारिक वैभव की प्राप्ति ,हारी -बीमार...
      • यह पिंजरा जिसमें हम कैद हैं दुर्गा का है। वही जो व...
      • अब घर में गेजटाचार्य पल्लवित हो रहें हैं स्वत :स्फ...
      • अब घर में गेजटाचार्य पल्लवित हो रहें हैं स्वत :स्फ...
      • अब घर में गेजटाचार्य पल्लवित हो रहें हैं स्वत :स्फ...
      • मैया ये कैसी चाकरी
      • साधारण काष्ठ नहीं है तुलसी की माला ब्रह्म काष्ठ है
      • साधारण काष्ठ नहीं है तुलसी की माला वैष्णव चिह्न से...
      • अंधा बांटे जेवड़ी पाँछा बछड़ा खाए
      • अजामिल का मतलब
      • वन्दे मातरम न कहने वालों से दो टूक
      • नेहरू के जीवित वंशधरों के टिकटघर खुलवाएं
      • गिरिराज -धरण लीला के निहितार्थ
      • भारतीय भाषा दिवस
      • राजनीति के वजन का हिंदी ही है मान , भाषण सुषमा जी...
      • राजनीति के वजन का हिंदी ही है मान , हिंदी अपनी ही...
      • गोपी प्रेम मंदिर की ध्वजा है जो शिखर से भी ऊपर रहत...
      • हमारी वृत्तियों पर जो पर्दा पड़ा हुआ है वह हट जाए त...
      • प्रीति तहाँ पर्दा नहिं ,पर्दा तहाँ न प्रीति , ...
      • अविद्या निवारण लीला है चीरहरण
      • गांठ और प्रेम दोनों एक साथ नहीं हो सकते
      • सत्संग के झरोखे से धर्म क्या है
      • दो फूल सत्संग से :प्रवृत्ति पुनरावृत्ति है जबकि नि...
      • मोदी जी को कोसने वालों को क्या कहेंगे...? ------- ...
      • जैसे कांग्रेस में राहुल है जिसे कब क्या करना है औ...
      • शिवसेना के राहुल
      • शिवसेना के राहुल
      • वो माँ बेटा- पर्ची देखकर ही सही पढ़ तो लेते हैं भार...
      • अनादिकाल से सूर्य ओम (ॐ )का जाप कर रहा है
      • अनादिकाल से सूर्य ओम (ॐ )का जाप कर रहा है
      • वे भी अपने हाईकमान की औकात समझें और उनकी भद्द न पि...
      • अप बल ,तप बल और बाहुबल ,चौथा है बल राम , सूरकिशोर...
      • हारे को हरिनाम
      • हारे को हरिनाम
      • पूछा जा सकता है फिर गर्भिणी क्या पढ़े और सुने ,तुलस...
      • गर्भकाल गर्भस्थ की पहली पाठशाला है
      • जैसा करे संग ,वैसा चढ़े रंग जैसा पीवे पानी ,वैसी ...
      • GREATNESS OF GURU
      • वर्णाश्रम धर्म के अनुसार हर कोई कर्म करे दूसरों के...
      • उदर भरै सोहि धर्म सिखावा
      • दौसा सुत गजेन्द्र छबीला था ,सजधज पगड़ी गर्वीला था
      • तौबा तौबा तौबा तौबा ,आप -बाप की तौबा तौबा -डॉ. वाग...
      • वाह्य श्रृंगार से देह-अभ्यास ही बढ़ता है असली श्रृं...
      • एक रावण ये भी है जो चर्च ने भारत की ज़मीं पर थोपा है
      • इन बे -सऊरों को यह नहीं मालूम कि ज्ञान बांटने की क...
      • क्या कर्नाटक पाकिस्तान का हिस्सा है जो साध्वी सरस्...
      • पाकिस्तान के विरुद्ध बात करने पर यदि साध्वी पर मुक...
      • जिसका अंत कबीर नहीं पा सके उसका अंत फ़कीर क्या पा स...
      • साध्वी सरस्वती ने सिर्फ - पाकिस्तान सोच के लो...
      • पाकिस्तान के विरुद्ध बात करने पर यदि साध्वी पर मुक...
      • क्या कर्नाटक पाकिस्तान का हिस्सा है जो साध्वी सरस्...
      • ये तो बैंकों की मल्लिका है इसकी टोह तो दुनियाभर...
      • जय सोनी मोनी मूढ़ मते ,
    • ►  अगस्त (66)
    • ►  जुलाई (49)
    • ►  जून (18)
    • ►  मई (17)
    • ►  अप्रैल (39)
    • ►  मार्च (6)
    • ►  जनवरी (1)
  • ►  2014 (430)
    • ►  दिसंबर (8)
    • ►  नवंबर (19)
    • ►  अक्तूबर (16)
    • ►  सितंबर (21)
    • ►  अगस्त (25)
    • ►  जुलाई (29)
    • ►  जून (87)
    • ►  मई (28)
    • ►  अप्रैल (73)
    • ►  मार्च (55)
    • ►  फ़रवरी (38)
    • ►  जनवरी (31)
  • ►  2013 (873)
    • ►  दिसंबर (60)
    • ►  नवंबर (81)
    • ►  अक्तूबर (71)
    • ►  सितंबर (109)
    • ►  अगस्त (101)
    • ►  जुलाई (74)
    • ►  जून (32)
    • ►  मई (36)
    • ►  अप्रैल (38)
    • ►  मार्च (66)
    • ►  फ़रवरी (101)
    • ►  जनवरी (104)
  • ►  2012 (644)
    • ►  दिसंबर (104)
    • ►  नवंबर (85)
    • ►  अक्तूबर (99)
    • ►  सितंबर (68)
    • ►  अगस्त (43)
    • ►  जुलाई (34)
    • ►  जून (39)
    • ►  मई (48)
    • ►  अप्रैल (48)
    • ►  मार्च (24)
    • ►  फ़रवरी (20)
    • ►  जनवरी (32)
  • ►  2011 (1454)
    • ►  दिसंबर (42)
    • ►  नवंबर (33)
    • ►  अक्तूबर (48)
    • ►  सितंबर (34)
    • ►  अगस्त (35)
    • ►  जुलाई (31)
    • ►  जून (68)
    • ►  मई (209)
    • ►  अप्रैल (232)
    • ►  मार्च (242)
    • ►  फ़रवरी (258)
    • ►  जनवरी (222)
  • ►  2010 (1457)
    • ►  दिसंबर (152)
    • ►  नवंबर (152)
    • ►  अक्तूबर (154)
    • ►  सितंबर (167)
    • ►  अगस्त (156)
    • ►  जुलाई (182)
    • ►  जून (157)
    • ►  मई (90)
    • ►  अप्रैल (69)
    • ►  मार्च (61)
    • ►  फ़रवरी (63)
    • ►  जनवरी (54)
  • ►  2009 (449)
    • ►  दिसंबर (33)
    • ►  नवंबर (73)
    • ►  अक्तूबर (88)
    • ►  सितंबर (103)
    • ►  अगस्त (75)
    • ►  जुलाई (49)
    • ►  जून (9)
    • ►  मई (4)
    • ►  अप्रैल (7)
    • ►  मार्च (6)
    • ►  फ़रवरी (1)
    • ►  जनवरी (1)
  • ►  2008 (43)
    • ►  दिसंबर (4)
    • ►  नवंबर (11)
    • ►  अक्तूबर (20)
    • ►  सितंबर (8)

मेरे बारे में

virendra sharma
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

ब्लॉग पसंद है तो यह widget अपने ब्लॉग पर् लगाये