गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

नेकदिली के भी होतें हैं जींस .

नेकदिली के भी होतें हैं जींस .
कुछ लोग मित्रवत नेक दिल और उदार होतें हैं .खुल कर मिलतें हैं जिससे भी मिलते हैं .कुछ और लोग व्यवहार के पैमाने पर बे -रुखी से मिलतें हैं .तब क्या  यह  माना  जाए  की  अच्छाई नेक -दिली के भी खानदानी बीज ,जीवन खंड होतें हैं .साथ में हो अच्छी परवरिशभी हो ,मीठे जीवन अनुभव भी , तो सोने पे सुहागा .क्योंकि शख्शियत को ढालने में सारा हाथ इन जीवन इकाइयों का ही नहीं  है .परवरिश का भी है .संग साथ का भी है .
यही लब्बोलुआब है एक ताज़ा अध्ययन का जिसके अनुसार व्यक्तिनत्व निर्धारण को जीवन इकाइयां भी प्रेरित करती हैं ,टहोका देती हैं ,कोहनी मारतीं हैं .
साइंसदानों ने दो ख़ास हारमोनों  की अभिग्राही जीवन इकाइयों  (रिसेप्टर जींस  ) के एक ख़ास संस्करण तथा व्यक्ति के मैत्री पूर्ण व्यवहार में एक अंतर्संबंध की पुष्टि की है . जिनमें इनका भिन्न संस्करण रहता है उनका व्यवहार भी जुदा रहता है .
ये हारमोन  हैं 'ऑक्सीटोसिन 'और 'वैसो -प्रेसिन'.पूर्व के अध्ययनों में भी इन दोनों का सम्बन्ध व्यक्ति की अच्छाई ,मिलन- सारिता ,अच्छे आचरण से जोड़ा गया है .
जर्नल 'साइकोलोजिकल साइंस' में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है .
साइंसदानों के मुताबिक़ अगर आप में ऐसी जीवन इकाइयां मौजूद हैं जो इन हारमोन अभिग्राहियों  का एक ख़ास संस्करण आपको मुहैया करवा देतीं हैं तब इस बात की संभावना बढ़ जाती है की आपका व्यवहार मित्रवत होगा ,मीठा होगा .बरक्स उनके जिनमें  ऐसी जीवन इकाइयां हैं जो इन हारमोन अभिग्राहियों का जुदा किस्म का संस्करण मुहैया  करवातीं हैं .
अलबत्ता आदमी सिर्फ अपने जीवन खण्डों का ज़मा जोड़ नहीं है .व्यक्तित्व निर्धारण में उसकी परवरिश और निजी अनुभवों का भी हाथ होता है .ये दोनों घटक मिलकर ही तय करतें हैं वह मिलन सार होगा या समाज विरोधी ,एंटी -सोशल .एलिमेंट .शरीफ होगा या बदमाश .

अभिनव प्रोद्योगिकी का एक और शिखर :नेचुरल ओरिफिस सर्जरी ..

अभिनव प्रोद्योगिकी का एक और हासिल .:नेचुरल ओरिफिस सर्जरी .
Now , a scar -free op that removes your appendix via mouth/THE TIMES OF INDIA ,BANGALORE ,APRIL 11,2012,P17.
हो  सकता  है आप यकीन न करें  ,अविश्वाश से भरे रहें लेकिन साइंसदानों ने कहा है अब  किसी मरीज़ की अपेंडिक्स को मुख ,गुदा (मलाशय ,)या फिर योनी मार्ग से भी निकाल बाहर किया जा सकेगा .इसे' नेचुरल ओरिफिस सर्जरी' कहा जा रहा है ,साफ़ सुथरी बे -दाग सर्जरी कहा जा रहा है जिसमें उत्तर या पूर्व शल्य कर्म पीड़ा भी कम रहती है ,कमतर और एक  दम  से छोटा चीरा लगाना पड़ता है ,संक्रमण का ख़तरा भी कमतर रहता है .योरोप और अमरीका भर में अब तक  कोई हज़ार मरीज़ इसका   फायदा   ले   चुकें   हैं   .
इस नायाब शल्य कर्म में कहीं से चमड़ी को चीरा लगाने के बजाय शरीर के ईश्वर प्रदत्त देह मार्गों का स्तेमाल किया जाता है .यह नेचुरल ओरिफिस मूत्र मार्ग भी हो सकता है ,योनी या मलाशय भी .यही देह के आंतरिक राज मार्ग हैं हाई वेज़ हैं जिनका स्तेमाल खराब हो चुके या दुखदाई अंगों को काट कूट कर टुकडा टुकडा निकाल बाहर करने में ,या फिर दुरुस्ती के लिए किया जाता है .
नतीजे परम्परा गत सर्जरी से बेहतर ही कहे जा सकतें हैं कई मायनों में क्योंकि  यहाँ संक्रमण के मौके बहुत कम रह जातें हैं ,  चीरे भी आकार में बहुत छोटे और संख्या में कम लगाने पडतें हैं यही कहना है आमाशय और आंत्रक्षेत्र (उदर और आँतों की  माहिरा गैस्ट्रो -एंटेरो -लोजिस्ट )डॉ .जुलियन टारे का .आप इम्पीरियक कोलिज लन्दन में काम कर रहीं   हैं . 
आप इसे इंट्रा   - एब्डोमिनल   सर्जरी का एक और शिखर  बतलातीं   हैं  की होल सर्जरी के बाद . 
सर्जन के साधनों में इस सर्जरी में मात्र एक एंडोस्कोप होता है जिसके दूसरे छोर पर एक नन्ना कैमरा लगा होता है ,कुछ और नन्ने औज़ार भी होतें हैं ,इन्हें  समुचित  ओरिफिस( देह द्वार)    से प्रवेश  दिलवाया   जाता है .
गाल -ब्लेडर (पित्ताशय )को निकालने के लिए सर्जन एक एंडोस्कोप (केथीटर सी महीन ट्यूब,जिसके आखिर में एक कैमरा लगा होता है ) मुख द्वार से प्रवेश दिलवाता है .एक नन्ने से ब्लेड का स्तेमाल अमाशय में चीरा लगाने के लिए करता है .अब उसकी पहुँच पित्ताशय तक हो जाती है .एक नन्ने गुबारे को फुलाके इस चीरे का आकार बढाया जाता है .पित्ताशय के ऐसे छोटे छोटे टुकड़े कर दिए जातें हैं जो इंडो -स्कोप में फिट आ जाएँ और निकाल बाहर कर दिए जाएँ .
लेबल :अभिनव प्रोद्योगिकी का एक और शिखर :नेचुरल ओरिफिस सर्जरी ..एंडोस्कोप ,इन्सिजन ,इन्फेक्शन .
राम राम भाई !  राम राम भाई !   राम राम भाई !
नुश्खे सेहत के :
रुई की फाये  से ताज़ा तराशे काटे गए नीम्बू का रस कील -मुंहासों से पैदा दाग धब्बों पर लागाइये .चमड़ी ली लुनाई बढ़ने के साथ दाग धब्बे भी जाते रहेंगे .
तैलीय बालों की स्वामिनी महिलायें बारहा अपनी केश क्यारी को  न सँवारे .बार बार कंघी करने से खोपड़ी  ,सिर की खाल और ज्यादा तेल छोडती है .

बुधवार, 11 अप्रैल 2012

कुशला बुद्धि और उतनी ही योग्य और अनुभवी होतीं हैं .......

पक्षपात पूर्ण है  यह अवधारणा की लड़कियों का प्रदर्शन गणित में अच्छा नहीं होता .स्कूल के मास्साहब द्वारा फैलाया गया आग्रह मूलक भ्रम है ,यह महज़ एक  मिथ है यथार्थ नहीं .कुशला बुद्धि और उतनी ही योग्य और अनुभवी होतीं हैं लडकियां गणितीय कौशल में ,मेधा में ,प्रतिभा में .प्रतिभा को आप प्रतिभा न माने दुराग्रह ग्रस्त होकर यह और बात है .बहर -सूरत सिर्फ मर्दों का दायरा नहीं है  गणित .मर्द और औरत के बीच जैविक वैषम्य का गणितीय कौशल से  कोई लेना देना नहीं है .
हम नहीं कहते यह .सार तत्व है ,यह एक नवीनतर अध्ययन का .
टेक्सास  विश्व  -विद्यालय के रिसर्चरों के अनुसार शिक्षकों में लड़कियों की गणितीय योग्यता को कमतर दिखाने की जन्मजात प्रवृत्ति रहती है भले लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के ही समान हो .तुलनीय हो .भले उनके ग्रेड्स और टेस्ट्स स्कोर लड़कों के बराबर हों समतुल्य हों .ये प्रदर्शन देख चौकेंगे ज़रूर मगर मानेंगे नहीं .
लड़कियों के खिलाफ एक दुराग्रह मूलक रुझान , पक्षपात होता है भले परिमाण में कम हो उतना न हो ,इस बात की पुष्टि  ही शोध  कर्ताओं ने की है .शिक्षक परम्परा से गणित को लड़कों की टेरिटरी ,क्षेत्र मानतें हैं (भारत में तो अभी कल तक यही समझा जाता था ,टीचिंग ,नर्सिंग ,कढाई ,बुनाई ,सिलाई ,ही लड़कियों के काम हैं .जबकि 'लाइव कंप्यूटर शकुन्तला 'को इन पक्ष पातियों ने महज़ अपवाद कहकर छोड़ दिया है .).बूझते आयें हैं गणित के प्रश्न हल करना समझना लड़कों के लिए आसान काम है .  
लाइव साइंस में यह अध्ययन प्रकाशित है .
बेशक   शिक्षक अपने  अनजाने  ,अवचेतन  से संचालित  रहे  आयें हों ,यह पक्षपाती  अवधारणा उनके खून  में चली  आई  हो,पितृ -सत्तात्मक समाजों की विरासत के बतौर , अति  सूक्ष्म  स्तर  पर  ,परन्तु  यह मौजूद है .इससे इनकार नहीं किया जा सकता .और अब तो रिसर्च भी इस अवधारणा की बखिया उघाड़ने को हाज़िर है .

मंगलवार, 10 अप्रैल 2012

मोहतरमाओं ! गर्भ धारण से पूर्व एक नजर अपने ;तौल' और 'कसरत' पर भी डालिए.

मोहतरमाओं !   गर्भ धारण से पूर्व एक नजर अपने ;तौल' और 'कसरत' पर भी डालिए.
भावी माताओं के लिए यह इसलिए भी ज़रूरी है ,क्योंकि एक नवीनतर अध्ययन  के मुताबिक़ मोटापे से ग्रस्त ओबीस मोहतरमाओं ,मधुमेह और उच्च रक्त चाप जैसे जीवन शैली रोगों जैसे रोगों के साथ कदम ताल  करती ,तालमेल बिठाती महिलाओं के लिए भी  आत्म- विमोही संतानों को जन्म  देने के मौके दोगुने हो जातें हैं .
Obese moms more likely to have autistic kids /THE TIMES OF INDIA ,BANGALORE ,APRIL 10,2012,P13  .
आलमी साइंसदानों की एक टोली ने अपने अध्ययन में पता लगाया है ,जो भावी माताएं ओबीस होने के  साथ उससे संगत जीवन शैली रोग मधुमेह (सेकेंडरी डायबितीज़ )या फिर हाइपर -टेंशन से ग्रस्त रहतीं हैं उनकी संतानों के लिए आत्म विमोह या फिर अन्य विकासात्मक समस्याओं की सौगात लेकर पैदा होने के मौके बढ़ जातें हैं .
दरअसल गर्भस्थ को जब बढे हुए ग्लूकोज़ स्तर से ताल  मेल बिठाना पड़ता है ,तब उसके अन्दर अपचयन सम्बन्धी बदलाव पैदा हो जातें हैं .मेटाबोलिक चेंजिज आतें हैं .नतीज़न गर्भस्थ सामान्य से ज्यादा ऑक्सीजन की खपत करने लगता है .ऐसे में दिमाग को ऑक्सीजन का तोड़ा ,किल्लत पेश आने लगती है जो तेजी से विकासिक चरणों से गुज़र रहा होता है .तेज़ी से बढ़ रहा होता है .
रिसर्चरों के ये निष्कर्ष २-५ साला १०० नौनिहालों के विश्लेषण अध्ययन पर आधारित रहें हैं .इनमे से दो तिहाई या तो ऑटिज्म या फिर विकासात्मक अन्य समस्याओं की चपेट में आ गए थे .इनकी  तुलना  बकाया  एक तिहाई बालकों  से की गई  जिनका  विकास सामान्य तरीके  से हुआ  था  पता चला ओबीस महिलाओं के लिए ऐसी संतानों को जन्म देने के मौके ७०% ज्यादा हो जातें हैं .
राम राम भाई !  राम राम भाई !  राम राम भाई !
चेहरे झूठ नहीं बोलते ज़नाब !
दिल  की बात बता देता है असली नकली चेहरा ,लाख छुपाओ  छुप न सकेगा राज कितना गहरा .
जानना चाहते   हो सामने वाला सच बोल रहा है या  झूठ ?उसकी भृकुटियाँ देखों ,देखो उसके होंठ .सब कुछ कह देंगें .
साइंसदानों  के  मुताबिक़ संवेगात्मक दवाब के क्षणों में चेहरे की चार पेशियाँ सारी कथा कह देतीं हैं झूठ और सच की असली और नकली तस्वीर उजागर कर देतीं हैं .
हताशा    के क्षणों में मासूम  निर्दोष    लोगों  की भंवें  तन    जातीं  हैं भृकुटी में बल   पड़  जातें   हैं . जबकी झूट  बोलने वाले  की भृकुटी उठती भर है होठों पे हलकी मुस्कान लिए ,आश्चर्य मिश्रित   भाव लिए -'अरे  इसे  पता  चल  गया  ,टूट गए  मेरे झूठ के पाँव .'
चेहरे के भाव छिपाए नहीं छिपतें हैं व्यक्ति का इनपर कोई बस नहीं चलता .सारी शातिरी और झूठ बोलने की माहिरी धरी की धरी रह जाती है .
बोलने और खाने में प्रयुक्त पेशियों पर आदमी का थोड़ा नियंत्रण ज़रूर रहता है लेकिन ऊपरी भाग की पेशियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है .इनके  संचालन  में हेर  फेर  संभव  ही  नहीं है .स्वत  :स्फूर्त  है इनका  संचालन ,आपसे आप होता है भाव के पीछे जैसे अनुभाव चला आता है .संचारी भाव भी .

साइंसदानों के मुताबिक़ चेहरे   की पेशियों का संचालन हम सायास, सचेतन होकर  नहीं करतें हैं कोई नियंत्रण नहीं रहता है इन पर हमारा . चेहरा दे   देता है सच और झूठ की आहट संकेत .चेहरे  झूठ नहीं बोलते .बोलें तो पोल  खुल जाती है
राम राम भाई !  राम राम भाई !
दिल  की बात बता देता है असली नकली चेहरा ,लाख छुपाओ  छुप न सकेगा राज कितना गहरा .
जानना चाहते   हो सामने वाला सच बोल रहा है या  झूठ ?उसकी भृकुटियाँ देखों ,देखो उसके होंठ .सब कुछ कह देंगें .
साइंसदानों  के  मुताबिक़ संवेगात्मक दवाब के क्षणों में चेहरे की चार पेशियाँ सारी कथा कह देतीं हैं झूठ और सच की असली और नकली तस्वीर उजागर कर देतीं हैं .
हताशा    के क्षणों में मासूम  निर्दोष    लोगों  की भंवें  तन    जातीं  हैं भृकुटी में बल   पड़  जातें   हैं . जबकी झूट  बोलने वाले  की भृकुटी उठती भर है होठों पे हलकी मुस्कान लिए ,आश्चर्य मिश्रित   भाव लिए -'अरे  इसे  पता  चल  गया  ,टूट गए  मेरे झूठ के पाँव .'
चेहरे के भाव छिपाए नहीं छिपतें हैं व्यक्ति का इनपर कोई बस नहीं चलता .सारी शातिरी और झूठ बोलने की माहिरी धरी की धरी रह जाती है .
बोलने और खाने में प्रयुक्त पेशियों पर आदमी का थोड़ा नियंत्रण ज़रूर रहता है लेकिन ऊपरी भाग की पेशियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है .इनके  संचालन  में हेर  फेर  संभव  ही  नहीं है .स्वत  :स्फूर्त  है इनका  संचालन ,आपसे आप होता है भाव के पीछे जैसे अनुभाव चला आता है .संचारी भाव भी .

साइंसदानों के मुताबिक़ चेहरे   की पेशियों का संचालन हम सायास, सचेतन होकर  नहीं करतें हैं कोई नियंत्रण नहीं रहता है इन पर हमारा . चेहरा दे   देता है सच और झूठ की आहट संकेत .चेहरे  झूठ नहीं बोलते .बोलें तो पोल  खुल जाती है
राम  राम  भाई  ! राम राम भाई ! राम राम भाई !
नुश्खे  सेहत  के  :
ब्रोक्काली को स्टीम करके खाने  से उसमें बढ़ जाता है ' Glucosinolates'का  सांद्रण .होतें हैं .कैंसर से  मुकाबले करने में यौगिकों का ये समूह ३०%कारगर रहता है .
Steaming broccoli increases its concentration of  Glucosinolates -the compounds that fight cancer -by as much as 30%.
 .
रेड वाइन में मौजूद रहता  है -पोलिफीनोल्स यौगिक संमूह .जो शरीर की वसा के अवशोषण को बाधित  करने में मदद करतें हैं .

याद रखना चाहतें हैं देखे गए सपने को ?

राम राम भाई !याद  रखना चाहतें हैं देखे गए सपने को ?
अक्सर एक रात में आदमी ४-६ खाब देखता है .फिर भी आपने  ऐसे  कई  लोग   देखे  होंगे  जो   कहतें हैं : हमें खाब (ख़्वाब )आते ही नहीं .एक बात आपने और देखी   होगी जब आपका ब्लेडर (मूत्राशय )भर जाता है तब  सोते सोते आपकी आपसे आप आँख खुल जाती है ,उस समय आप अक्सर खाब ही देख रहे होतें हैं बेशक .टॉयलेट जाके आप दोबारा सो भी जाते हैं .खाब भी फिर चालु हो सकता है .इसकी जगह नया खाब भी ले सकता है .
दरअसल खाब दो किस्म  के होते हैं .
कामयाब खाब  ( सक्सेसफुल ड्रीम्स ).;कामयाब खाब सोकर उठने पर या आँख खुलने पर याद नहीं रहते .
असफल या ना -कामयाब ख़्वाब .:ना -कामयाब खाब याद रह जाते हैं .जब नींद में खलल पड़ जाती है . खाब टूट जाता है .आप कह उठते हैं सत्या नाश -इत्ता बढ़िया खाब देख रहा था ,जगा दिया आपने .
जो हो लोग देखे गए खाबों को याद करने की जी तोड़ कोशिश करतें हैं .खाब हैं की स्मृति  में लौटके आते ही नहीं हैं .
साइंसदान कहते आयें हैं :विटामिन     बी     ६ जो आम तौर पर मांस ,मोटे अनाजों ,मेवों ,केला और तरकारियों में पाया जाता है देखे गए ख़्वाबों को स्मृति में लाने में मददगार सिद्ध होता है .लेकिन इसके साक्ष्य अब  हाथ आयें हैं .पहली मर्तबा .
हाल ही में २००२ में सम्पान एक अध्ययन सुर्ख़ियों में आया है इसके अनुसार इस बात के साक्ष्य सामने आयें हैं जो उक्त धारणा को पुनर्बलित करतें हैं की विटामिन बी ६ का नियमित सेवन देखे गए ख़्वाबों  को याद करने में मददगार साबित होता है .
सन्दर्भ -सामिग्री :Vitamin B 6 helps recall dreams/THE TIMES OF INDIA ,BANGALORE ,APRIL 10 ,2012 P13. !
राम राम भाई !   राम राम भाई !   राम राम भाई !
 ज्यादा जोखिम  रहता है मोटो के लिए एक्स रेज़ का .
'Obese people are more prone to X -ray hazards'/THE TIMES OF INDIA ,BANGALORE ,APRIL 9,2012/P11.
सी  टी स्केनों  में प्रयुक्त एक्स रे के खतरे ओबीस (मोटे ताज़े ,हट्टे कटते )लोगों के लिए ज्यादा रहतें हैं .वह ज्यादा असर ग्रस्त होतें हैं एक्स रेज़ से .क्योंकि इनके मामले में रोग निदान के लिए विकिरण विज्ञान के माहिर रेडियो -लोजिस्ट को विकिरण की बड़ी डोज़ देने पड़ती है .तब कहीं जाके प्राप्त होता है वांछित पूरा ब्योरा बनिस्पत साधारण कद भार  वाले लोगों के .
अब क्योंकि सी .टी . स्केन सीधे सीधे शरीर के अंदरूनी अंगों पर विकिरण की ज्यादा बौछार बौछार करता है इसलिए मोटे लोगों को नुकसानी का ख़तरा  भी ज्यादा रहता है .
ओबीस लोगों के मामले ६२ %ज्यादा   डोज़ डालनी पड़ती है एक्स रेज़ की शरीर -अंगों पर बरक्स तंदरुस्त लोगों के .
न्युयोर्क     के  Rensselaer Polytechnic Institute के रिसर्चरों ने यह अध्ययन संपन्न किया है .
राम राम भाई !  राम राम भाई !  राम राम भाई !
नुश्खे सेहत के :
आंवला क्रोमियम से भरपूर है .इसका सेवन उन कोशिकाओं को उत्तेजन प्रदान करता है जो इंसुलिन स्राव करतीं हैं .
Indian gooseberry (Amla) is rich in chromium .It stimulates the cells that secrete insulin.
राजमा का सेवन ज़रूरी अमीनों अम्ल मुहैया करवा देता है .इन आवशयक अमीनों अम्लों से हमारे रोग प्रति -रक्षा तंत्र को दुरुस्त रखने में बड़ी मदद मिलती है .
Kidney beans  provide essential amino acids that help maintain a healthy immune system.




सोमवार, 9 अप्रैल 2012

मधुमेह (रोग )में व्रत और उपवास :हाँ या न !क्या कहतें हैं माहिर .

मधुमेह (रोग )में व्रत और उपवास :हाँ या  न !क्या कहतें हैं माहिर .
भारतीय एक संस्कार एक धार्मिक कृत्य ,एक कर्म काण्ड के रूप में रखतें हैं फास्ट ,व्रत या उपवास .कुछ निर्जला व्रत रखतें हैं ,पानी भी नहीं पीते व्रत की अवधि में ,कुछ अल्पाहार लेतें हैं और कुछ और कुछ ख़ास चीज़ों से उस दिन दूर रहतें हैं .
इधर कुछ और लोग एक गैर औषधीय उपाय के तौर पर तौल कम करने के लिए रखतें हैं व्रत .जहां तक माहिरों  का सवाल है वह मधुमेह के मरीजों को व्रत रखने के मामले में हतोत्साहित ही करतें हैं .,भले ज़ोरदार तरीके से न कह पायें-' न'. .
क्या होता   है जब  मधुमेह से ग्रस्त   लोग रख   लेतें हैं फास्ट ?
यहाँ हम कुछेक ऐसे पेचीलापन का ज़िक्र करेंगे जिसकी वजह बन जाता है व्रत और उपवास :
(१) पेचीदा हो जाता है हाइपो -ग्लाई -सीमिया .ब्लड सुगर एक दम से गिरता चला जाता है और प्रबंधन हो जाता है टेढा .
(२  ) ब्लड सुगर बहुत ज्यादा बढ़कर भी खडा कर देती है नै मुसीबतें .(हाइपर -ग्लाई -सीमिया ).
(३) खून में  तेज़ाब बढ़ जातें हैं .(कीटो -एसिडोसिस ).बॉडी का एसिड बेस बेलेंस बिगड़ जाता है .
(४)शरीर में पानी की कमी हो जाती है .धमनिया अवरुद्ध हो जाती हैं (थ्रोम -योसिस ).इस     स्थिति में हृद वाहिकीय      तंत्र में रक्त तरल से ठोस अवस्था में आने लगता है थक्के धमनी अवरोध की वजह बनने लगतें हैं .
Thrombosis is a condition in which the blood changes from a liquid to a solid state within the cardiovascular system during life and produces a mass of coagulated blood .(Thrombus).
Thrombosis in an artery obstruct the blood flow to the tissue it supplies :obstruction of an artery to the brain is one of the causes of a stroke and thrombosis in an artery supplying the heart -coronary thrombosis -results in an heart attack.    
  व्रत उपवास के दौरान फ़ूड इनटेक घट जाने से होता है 'हाईपो -ग्लाई -सीमिया :प्राइमरी डायबीटीज़ के २-४ %मामलों में यही मौत की वजह बन जाता है .
व्रत की अवधि में इसके खतरे  का वजन बढ़ जाता है . हाइपोग्लाईसीमिया की चपेट आये मधुमेह ग्रस्त रोगियों पर संपन्न दीर्घावधि रुग्ड़ता (Morbidity)एवं मौरतैलिती (MORTALITY,मृत्यु दर )अध्ययनों में मधुमेह और अन्य पेचीदा स्थितियों यथा परि-हृदय   धमनी   रोग (Coronary artery disease,CAD) ,दिमाग  की रक्त  वाहिकाओं  में अवरोध  (ब्रेन अटेक  या स्ट्रोक )  ,किडनी डेमेज (डाय -बेतिक -नेफ्रोपैथी ),स्नायु ,तंतुओं अथवा नसों को होने वाली नुकसानी (डायबेतिक न्यूरो -पैथी ),तथा आँखों के परदे को होने वाले नुक्सान (डायबेतिक रेटिनो -पैथी )में एक अंतर -सम्बन्ध की पुष्टि हुई है .
व्रत उपवास के दौरान हाइपर -ग्लैसीमिया की वजह :

व्रत उपवास की अवधि में मरीज़ दवा की खुराक भी एक दम से घटा देतें हैं बिना डॉ. से पूछे गछे, मकसद  होता  है हाइपो  -ग्लाई -सीमिया से बचना  .आ जातें हैं 'हाइपर -ग्लाई -सीमिया' की चपेट में . रोजा , व्रत उपवास आदि खोलने पर  कुछ मरीज़ स्टार्च रेशाहीन खाद्यों ,कम रेशे वाली चीज़ों यथा तले हुए आलू ,फलों के बाजारू जूस ,सैगो   (Sago)यानी साबूदाना ,कथितउपवास के खाने पर टूट पडतें हैं .नतीजा होता है हाइपर -ग्लाई -सीमिया .
किन  मरीजों  के   लिए बहुत बढ़ जाता है 'डायबेतिक कीटो -एसिडोसिस 'का ख़तरा :
मधुमेह के वे रोगी जो बचपन से ही टाइप -१ डायबीतीज़(प्राईमरी डायबितीज़ ,बचपन से ही जन्म के बाद से चली आई मधुमेह )के साथ सहस्तित्व बनाए हें  और इनमे से भी खासकर वे जो पूरा नवरात्र व्रत उपवास रखतें हैं या फिर रमजान की पूरी  अवधि में रोजा रखतें हैं  अपने लिए डायबेतिक कीटोएसिडोसिस का ख़तरा अपने अनजाने  ही एक दम  से बढ़ा  लेतें  हैं .इनके  खून  में तेज़ाब  बढ़ जातें हैं ,कीटोन बोदीज़ बहुत हो जातीं हैं .
यह ख़तरा तब और भी बढ़ जाता है जब ये मरीज़ यह सोचकर अपनी इंसुलिन डोज़ भी घटा लेतें हैं की इन दिनों ये कम खा रहें हैं ,इनका फ़ूड इन -टेक  कमतर रह गया है .
Dehydration and Thrombosis:
वो  मधुमेह  के  रोगी   जो उपवास  के  दिनों  में  पानी भी नाप तौल के पीतें हैं  सीमित मात्रा में पानी पीतें हैं उनके शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है ,हो सकती है .ऐसे में यह कमी गरम और चिपचिपे मौसम में जब पसीना शरीर से खूब चूता है  और भी गंभीर रुख ले सकती है .अलावा इसके जिन्हें हाड तोड़ मेहनत करनी पड़ती है उनका भी इस मौसम में यही हश्र होता है .
अलावा इसके हाईपर -ग्लाई -सीमिया ,इनमें ओस्मोतिक डाय्युरेसिस (ज्यादा पेशाब आना )  की वजह भी बनता है .ऐसे में इलेक्त्रोलाईट बेलेंस और भी गडबडा जाता है .वोल्यूम और इलेक्त्रोलाईट दोनों की कमी बेशी का ये लोग शिकार हो जातें हैं .
ऑर्थो -स्टेटिक हाइपो -टेंशन का शिकार भी ये लोग  हो सकतें हैं .यह वह स्थिति होती है जब अचानक खड़े होने पर आपका ब्लड प्रेशर एक दम से कम हो जाता है .यह ख़तरा उन मरीजों के लिए ज्यादा रहता है जो पहले से ही 'औटोनोमिक न्यूरो -पैथी से ग्रस्त रहतें हैं .
Autonomic neuropathy means group of symtoms that occur when there is damage to the nerves that manage regular body functions such as blood pressure,heart rate ,bowel and bladder emptying and digestion.
ज़ाहिर    है  इस  स्थिति  में  कुछ  ख़ास  नसों   को नुकसान पहुंचता है वो जो रक्त चाप ,दिल की लय  और धड़कन ,मलाशय और मूत्राशय के खाली करने में एहम भूमिका में रहतीं हैं .
SYNCOPE FALLS:इस  स्थिति  में     मरीज़   के दिमाग तक रक्त की पर्याप्त आ -पूर्ती नहीं हो पाती है और मरीज़ तत्काल बेहोश होकर गिर पड़ता है .
हड्डी भी टूट सकती है ,चोट भी लग  सकती है मरीज़ को हाइपो -वोल्युमिया में .हाइपो -वोल्युमिया माने ब्लड वोल्यूम की कमी .इसी से पैदा हो जाता है संगत लो ब्लड प्रेशर .
ब्लड की विस्कोसिटी (गाढापन,श्यानता ) शरीर में पानी की कमी होने पर बढ़  जाती है .यही बनती है वजह :थ्रोम्योसिस की ( खून में थक्के बनने से धमनी का अवरुद्ध होना ) .स्ट्रोक का ख़तरा भी यहीं से बढ़ता है .दिल से ही दिमाग तक    पहुंचता है खून का थक्का .
(ज़ारी ...) 
राम  राम  भाई !  राम राम भाई !   राम राम भाई !
पुनश्चय :
THE MEDICAL RECOMMENDATION FOR DIABETIC PATIENTS IS NOT TO UNDERTAKE FASTING.
ज़ाहिर है माहिर हक़  में नहीं है व्रत और उपवास के मधुमेह के मरीज़ का यह अपना फैसला होता है .फिर भी उसे उपवास रखने से पहले उपवास की अवधि में इसके  प्रबंधन के विशेष गुर सीखने चाहिए.वाकिफ होना चाहिए व्यक्ति विशेष के लिए इसके निहित  खतरों से .इन्हें कम कैसा रखा जाए ?किसी के लिए ये जोखिम कम किसी और के लिए ज्यादा हो सकतें  हैं  .ज़ाहिर है उपवास से जुड़े खतरे सब के लिए अलग  अलग हैं .कैसे पार पाया जाए इनसे ?कमतर रखा जाए इन खतरों को ?
SEEK MEDICAL ADVICE:
मूल  मन्त्र  है  इसका  प्रबंधन :
(१) उपवास की अवधि में नियमित तौर पर और निश्चित समय अंतराल पर अपने ब्लड सुगर  का मोनिटरन करें ..    आजकल ब्लड सुगर मोनिटर किट बाज़ार में उपलब्ध हैं .
(2  ) हो सकता है आपको अपने मेडिकेशन /इंसुलिन को व्रत के समय के अनुरूप  संशोधित  करना  पड़े  .आपका माहिर ही     संशोधित  डोज़ तय करेगा    ,आप    नहीं .
(३)फिर दोहरादें  अपने आप डोज़ को कम ज्यादा न करें ,दवा     ,मेडिकेशन  लेने  के बारे  में नागा न करें .
(४)अपने स्पेशलिस्ट  को व्रत उपवास ,रोज़े की पूरी अवधि ,ली जाने वाली खुराक का पूरा ब्योरा उपलब्ध काराएं .जैसा  फास्ट(निर्जला ,अल्पा   हारी  ) वैसी ही खुराक .
(५)सभी  मधुमेहियों   के लिए यदि   उन्होंने  उपवास रखने की ठान ही ली है तो लगातार बिला  नागा ब्लड सुगर का मानिटरन  करते रहना निहायत ज़रूरी है .
पोषण (Nutrition ):
व्रत  उपवास  के  दौरान  पोषण  का  पूरा  पैटर्न (ढांचा ) बदल  जाता  है  . ज्यादातर समस्याओं के मूल में अन  - उपयुक्त    खुराक ,अतिरिक्त  पोषण या  पोषण की कमी उभर    कर  सामने   आती   है .अप्रयाप्त   नींद   भी कारण   बनती   है पेचीला  - पन का .
समाधान एक ही है व्रत उपवास के दौरान ली गई  खुराक स्वास्थ्य -कर और संतुलित   खुराक से ज्यादा भिन्न नहीं होनी चाहिए .
उपवास के अनुरूप ही पोषण सम्बन्धी सलाह दी जाती    है .दी जानी चाहिए .लक्ष्य रहे नियत बॉडी मॉस को बनाए रहना .
कार्बोहाइड्रेट्स बहुल ,वसा युक्त खाद्यों  से व्रत खोलने पर यथा संभव बचना    होगा  .अक्सर   लोग इन्हीं  का बेहिसाब  सेवन  करतें  हैं .ज्यादा खा  जातें  हैं अपनी   रोजमर्रा   की खुराक से .स्टार्च युक्त खाद्य ,वसा युक्त खाद्य लोग खूब खातें हैं व्रत उपवास में .जबकी पर्मिसिबिल फूड्स भी हिसाब से ही खाए जाने चाहिए .ध्यान रहे पेचीला पन भी आप ही भुगतेंगे ,
कसरत और व्यायाम :
सामान्य शारीरिक गति -विधि ही आपकी ज़ारी रहनी चाहिए .अतिरिक्त नहीं .फास्ट  के दौरान जोगिंग नहीं .हाड तोड़ व्यायाम ,साइक्लिग,मानव चक्की पर दौड़ना ,दौड़ना हाइपो -ग्लाई -सीमिया की वजह बन सकता है .
राम  राम  भाई  !  राम  राम  भाई  !राम  राम  भाई  !
नुश्खे सेहत के :
प्याज में अमीनों अम्लों का प्राचुर्य है .दिल के लिए मुफीद है बहुत अच्छी है प्याज .यह संचरण को निर्बाध बनाए रखने में खून के थक्के बनने की प्रक्रिया    को मुल्तवी रखने में मददगार सिद्ध होती है .
सरसों बीज (मस्टर्ड सीड्स ):सरसों दाना मैग्नीशियम और सेलीनियम   से भरपूर है .दमे पर नियंत्रण रखतें हैं सरसों के  दाने . 
नुश्खे सेहत के :
आंवला क्रोमियम से भरपूर है .इसका सेवन उन कोशिकाओं को उत्तेजन प्रदान करता है जो इंसुलिन स्राव करतीं हैं .
Indian gooseberry (Amla) is rich in chromium .It stimulates the cells that secrete insulin.
राजमा का सेवन ज़रूरी अमीनों अम्ल मुहैया करवा देता है .इन आवशयक अमीनों अम्लों से हमारे रोग प्रति -रक्षा तंत्र को दुरुस्त रखने में बड़ी मदद मिलती है .
Kidney beans  provide essential amino acids that help maintain a healthy immune system.










 

रविवार, 8 अप्रैल 2012

कब बिलकुल दूर रहें व्रत उपवास से मधुमेह रोगी ?

कब बिलकुल दूर रहें  व्रत उपवास से मधुमेह रोगी ?
(१)यदि ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर ६० मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर से नीचे चला आया है तब फ़ौरन व्रत को मारें गोली तोड़ दें इसे यदि जिद पकड़ के रख लिया है तो भी .इलाज़ करें क्योंकि यदि व्रत की सनक में रहे तो और भी नीचे आजायेगी खून मेंtairti     शक्कर.ऐसे में और भी मुश्लिल हो जाएगा 'हाइपो -ग्लाई -सीमिया 'का प्रबंधन . लेने के देने पड़ जायेंगे .
(२)यदि व्रत रखने के चंद घंटों के बाद ही ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर ७० मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर पर आजाता है तब फ़ौरन इसे तिलांजलि दे दीजिये .खासकर तब जब पौ फटने से पूर्व ही इंसुलिन शोट ले लिया गया है या फिर कोई और एंटी -डाय -बेटिक ट्रीटमेंट लिया है .
(३)यदि ब्लड ग्लूकोज़ लेविल ३०० मिलीग्राम प्रति -डेसीलिटर से ज्यादा हो गया है (या रहा है )तब भी फास्ट को मारो गोली .
(४)kaisi भी बीमारी होने पर ,बीमार होने पर व्रत  उपवास का बिलकुल न सोचें .
(५) यदि हाइपो -ग्लाई -सीमिया का जानलेवा   एपिसोड  आपको व्रत  उपवास रखने की सोचने से तीन माह पहले ही होके  चुका है तो अपनी दैनिकी में ज़रा भी विक्षोभ न आने दें ,रद्दो बदल न करें .खानपान रहनी सहनी में .जिन्हें ऐसे एपिसोड बारहा होते रहें हों उनके लिए व्रत उपवास खतरे की घंटी साबित हो  सकतें हैं .
जिनका रोग बहुत आगे  निकल आया है एडवांस्ड स्टेज में है ,वे और उनके अलावा खुछ ख़ास दवाएं लेने वाले मरीजों में भी लो ब्लड सुगर कभी भी देखे में आ जाती  है .बीमारी बहुत पुरानी पड़ने पर इसका(हाइपो -ग्लाई -सीमिया का ) स्वरूप भी बदल जाता है लक्षण भी खासकर जब ओपन हार्ट सर्जरी के बाद भी कई मर्तबा एन्जियोग्रेफी हो चुकी हो ,महिलाओं के लिए ही पेचीलापन ज्यादा  रहता है वही उपवास के लिए उतावली भी रहतीं हैं .
(६)डाय -बितीज़ का एक पेचीलापन होता है -कीटो -एसिडोसिस  जिसमे शरीर  एकदम से एसिडिक हो जाता है संतुलन टूट जाता है जब क्षारीयता और अम्लीयता के बीच का .
(७) गर्भावस्था ,गुर्दे या फिर दिल से जुडी समस्याएं होने पर ,लीवर की खराबी होने पर अल्सर और गैंग्रीन होने पर ,एम्प्युटेशन के मामलों में उपवास का सवाल ही नहीं पैदा होता .
(८) जो मरीज़ एकाकी जीवन व्यतीत कर रहें हैं फास्टिंग उनके लिए भी ठीक नहीं है .किसी भी और कैसे भी एपिसोड में देखभाल कौन करेगा .मुंह में शक्कर कौन डालेगा ?
राम राम भाई ! राम राम भाई !  राम राम भाई !


मधुमेही व्रत उपवास में क्या खाएं ,न खाएं ?



मधुमेही व्रत उपवास में क्या खाएं ,न खाएं ?
निराहार हो या अल्पाहारी उपवास रखने की रीति बद्ध परम्परा भारत में चली आई है फिर चाहें आप शक्कर की बीमारी मधुमेह से ही ग्रस्त क्यों न हों .आप नहीं  मानेगें माहिरों की राय की भैया ये व्रत उपवास ,रोज़ा आपके लिए  नहीं हैं .कमसे कम व्रत -खुराक   पर   ही उनकी  राय भले न माने  जान तो लें  .
रमजान  (रमादान )में खा सकतें हैं आप :
सहरी (पौ  फटने से पहले का  भोजन   )सुपाच्य कार्बोहाइड्रेट्स ,मोटे अनाज और दालें ,बिना या फिर कम पोलिश किया चावल ,होल वीट(भूसी समेत गेंहू -आटा ,ओट्स (जै)आदि .ये खाद्य धीरे धीरे पचतें हैं भूख भी देर तक नहीं सतायेगी .ब्लड सुगर स्पाइक को मुल्तवी रखतें हैं .

लो ग्लाईकेमीक इंडेक्स कुंजी हैइन खाद्यों की .

और इसे भी थोड़ा दिन चढ़ने पर ही लें .पौ फटते ही नहीं .
शाम को रोजा खोलने के वक्त परिष्कृत सुपाच्य खाद्य यथा वाईट ब्रेड ,परिष्कृत आटा तुरत ऊर्जा  आपूर्ति के लिए लिए जा सकतें हैं .
पानी पीते रहना है नान -फास्टिंग अवधि में .जिसमें रोजा खुला हुआ है . हाड तोड़ परिश्रम नहीं करना है रोज़े के दरमियान डायबेटिक्स को .
राम राम भाई !राम राम भाई ! राम राम भाई !

ये चीज़ें खाएं नवरात्र में :
परहेज़ रखें सिंघारा पकवानों ,पकौड़े  ,पूरी पराठे से जो इस दरमियान सिंघारा से तैयार किये जाते हैं .आलू और इसकी बहन अरबी से भी बचें जो विविध व्यंजनों के रूप में परोसे जातें हैं नवरात्र स्पेशल के नाम पर .
फास्ट के दौरान  भी  मधुमेही के लिए ज़रूरी है हर तीन घंटे बाद रेशेदार लो ग्लाईकेमीक इंडेक्स वाली  चीज़े लेते रहना .
करेला (Bitter gourd),काशीफल (सीताफल ,Pumpkin ),पत्तेदार सब्जियां ,सलाद ,लेटस,सेब ,सपरेटा दूध (Light milk )  दही (Low fat curd ) ,खीरा , ककड़ी ,खट्टे (खटास  युक्त )नीम्बू वंशीय फल ,थोड़ा थोड़ा करके (स्माल मिल्स )तीन तीन घंटा बाद लेते रहें .
Low glycemic index Buckwheat flour (कूटू आटा )से  नान  फ्राइड चीज़ें पकाके खाएं .ब्लड सुगर लेविल एकदम से नहीं बढेगा लेकिन तलने के बाद वो बात नहीं रह जायेगी .
मनमाफिक तरल पदार्थों का खूब सेवन करें .खूब पानी पिए ,शरीर में पानी की कमी  न होने पाए .चार्ज रखें बॉडी  को दम खम बना रहेगा उपवास में भी .
सन्दर्भ -सामिग्री :EAT ,PRAY,LOVE ,/Diet dos & don'ts/p22-25/diabetic LIVING ,INDIA,NOV-JAN 2012.
लेबल  :व्रत उपवास में मधुमेही क्या खाएं न खाएं.
राम राम भाई !  राम राम भाई !   राम राम भाई !


कहाँ ले जायेगी हमें ये अंध आसक्ति ,वस्तु रति ,गेजेट प्रेम ?

कहाँ ले जायेगी हमें ये   अंध  आसक्ति  ,वस्तु रति ,गेजेट प्रेम ?क्या आदमी को ऊर्जा हीन ,उत्साह च्युत सोचने समझने में असमर्थ बनाके छोड़ेगी .
मुझे याद है जब मैं पहली मर्तबा अपमे यू. एस .प्रवास     के बाद भारत लौटा था ,मेरे पास एक बेटरी चालित टूथ ब्रश था बस पेस्ट  लगाके आप एक स्विच दबा दो   और ब्रश अपने सही एक्शन में दांत साफ़ करने लगता था ,तब एक सुग्य  विदूषी महिला के मुख से सहज भाव निकला था भाई साहब आलस्य   की भी हद है ये गोरे दांत साफ़ करने के लिए हाथ भी नहीं हिलाना चाहते .
आज इस विदूषी  महिला को यदि बतलाऊँ ,की ऐसे स्मार्ट लेंस (वास्तव में फ्रेम मात्र जिनमे कोई लेंस नहीं है )  का प्रारूप गूगल ने बना लिया है जिसमे इलेक्त्रोनिकी की मदद  ली   गई है .जो अभिनव जैव नैनो प्रोद्योगिकी का करिश्मा है जिसके तार न सिर्फ सीधे   इंटरनेट   से जुड़े हैं ,गूगल मैप से भी  जुड़े हैं ,जो कैमरा भी है ,टी .वी भी ,रीयल टाइम मैप भी ,बस एक बटन भर दबाने की देर है .औग्मेंतिद रियलिटी हाज़िर है .आँखों के आगे एक परदे पर जिसे मात्र एक चश्मे के फ्रेम की तरह पहना ओढा गया है .
मैं जिसे ओढ़ता बिछाता हूँ वह जैव -नैनो -गिज्मो   आपको  दिखाता  हूँ -तब क्या हो  ?वह मोहतरमा  दांतों  तले ऊंगली  दबा  ले .
ये फ्यूजन है टेक्नोलोजी का ,मिश्र है जैव -नैनो -प्रोद्योगिकी का जहां फेरबदल आणविक संरचना के स्तर पर करके द्रव्य  के गुण धर्म बदल दिए गए है .
इसे  प्रोजेक्ट  कोंटेक्ट  लेंस कहा  जा  रहा   है .यही   है भविष्य   की टेक्नोलोजी .नाइके ने इसी बरस एक कंगन ,ब्रेसलेट की बिक्री शुरू की थी जो आपकी हर गतिविधि पर नजर रख सकता है .
तो  ज़नाब अब रेप अराउंड ग्लासिज़ का दौर आने वाला है मज़े दार बात  यह है इसमें लेंसिस नहीं होंगे सिर्फ फ्रेम होगा .इसी में नैनो कैमरे फिट होंगे 'ऑन लेंस डिस्प्ले होगा मनमाफिक आंकड़ों का .
गूगल जल्द से जल्द   व्यवहार  में लाये  जाने   लायक   प्रोद्योगिकी का हिमायती   है , दस साला खाब नहीं बेचता है एपिल की तरह .ये दोनों निगमों का टेक युद्ध है .
साइंस फिक्शन टॉय का युग दस्तक देने लगा है .
गत दशक की एक हालीवुड फिल्म 'माइन्योरिती रिपोर्ट में 'एक पात्र हस्त मुद्रा से एक फ्लोटिंग कंप्यूटर के सारे आंकड़े बदल देता है .
हम ऐसे ही ह्यूमेन कंप्यूटर इंटर फेस में प्रवेश ले रहें हैं .कुछ, कह सकतें हैं यह प्रोद्योगिकी की अति है ,अपच है, ओवर डोज़ है .कहाँ जाके रुकेगी यह प्रोद्योगिकी की भूख ?
घिसा पिटा फेशन बन रही है प्रोद्योगिकी .प्रकृति से पर्यावरण से हम कटते जा रहें हैं .साइबर स्पेस के होके रह गए हैं हम .स्मार्ट फोन्स ,आई -फोन्स ,आई -पैड्स क्या कम थे ?
क्या यह प्रोद्योगिकीय   सनक    नहीं है ?
'Obsessive compulsive technological disorder'    नहीं  है  .
क्या कीजिएगा कल इन जादुई ग्लासिज़ का ?वंडर ग्लासिज़ का .क्या यह हमें हमारी दुनिया रीयल वर्ल्ड से काटने की साजिश नहीं है ?क्या कीजिएगा उस सूचना के समुन्दर का जिसे आप बटोर न सके जो आपका रोज़ मर्रा के कामों से ध्यान हटाये भंग करे ?कैसा नशा है यह ?ये कैसी    kanektiviti       है .oxsymoron है विरोधालंकार है भदेस   सौन्दर्य    है ,अगली  ब्यूटी  है ?
ईयर फोन्स ,आइपोड्स धारी यु-  वा अपने आस पास से बेखबर ट्रेफिक से लापरवाह ,रेश ड्राईविंग का शिकार हो रहा है . 
144 ,Bhel Layout ,  Fifth cross ,Ambabhavani Rd ,Vidyaranypura,Bangalore -97 .