मंगलवार, 31 जनवरी 2012

टूट रहा है यह फ़्लाइंग मिथ .

हवा में कैसे बना रहता है हवाईजहाज़ ?एक नवीन व्याख्या पुरानी व्याख्या को गलत सिद्ध करती है .अब तक यही समझा जाता रहा है की वायुयान हवा में ऊपर उठकर इसीलिए तिरता रहता है क्योंकि उसके पंखों की बनावट पंखों के नीचे कम दाब पैदा करदेती है ऊपर के फलक (सतह )की बनिस्पत .लेकिन यह दाबांतर पैदा होता क्यों है इसे लेकर अभियानिकीविद भ्रमित रहें हैं .अब लगता है यह मिथ है यथार्थ नहीं .
टूट रहा है यह फ़्लाइंग मिथ .अब तक यही समझा जाता था की विमान का हवा में ऊपर उठना और तिरते रहना उसके पंखों की ख़ास बनावट की वजह से मुमकिन होता है .ऊपर की सतह घुमाव लिए होती है जबकी निचली सतह सपाट रहती है .ऐसे में वायु ऊपरकी घुमावदार सतह पर ज्यादा दूरी तय करती है बनिस्पत निचली सतह के जहां उसी वक्त पहुँचने के लिए उसे वेगवान रहना पड़ता है .
केम्ब्रिज विश्वविद्यालय के साइंसदान होल्गेर बबिन्स्कय कहतें हैं यह मिथ भौतिकी के ज्ञात नियमों का खंडन करता प्रतीत होता है .असल व्याख्या का इस बात से कोई लेना देना नहीं है की हवा को कितना फासला कितनी दूरी तय करनी पड़ती है .
बकौल उनके पंखों का घुमाव दाबांतर इसलिए पैदा करता है क्योंकि यही घुमाव कुछ वायु राशि को ऊपर की ओर खींचता है .इसी वजह से दवाब कम होता है .जबकी शेष वायु राशि को नीचे की ओर बलपूर्वक धकेलता है .जिससे उच्च दाब पैदा होजाता है .
बेशक बर्नौली का प्रमेय कहता है :जहां जहां दवाब कम होता है वहां वायु राशि तेज़ गति करती है .इसलिए वायुराशी पंख की ऊपरली सतह पर तेज़ी से गति करती है बनिस्पत निचली सतह के वेग के .लेकिन दाबांतर की असल वजह यह नहीं है .
आपने अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए विंग के गिर्द एक स्मोक के प्रवाह को फिल्म में कैद किया है .
यदि परम्परा गत समझ सही होती तब स्मोक को पंखों के ऊपर नीचे होते हुए अग्र भाग तक एक साथ एक ही समय पर पहुंचना चाहिए था लेकिन प्ल्युम विंग की ऊपरले सिरे पर अपेक्षाकृत पहले पहुँचते हुए फिल्म किया गया .
Refrence Material:Scientists debunks flying myth.Offers A New Explanation About How Aircraft Stay Afloat/TIMES TRENDS/THE TIMES OF INDIA,MUMBAI ,JANURAY26,2012/P23.
नुश्खे सेहत के :
HEALTH TIPS :
    आपकी रोजमर्रा की  सलाद में खीरे का शामिल रहना दिल और ब्लड वेसिल्स (रक्त वाहिकाओं )की बीमारियों के खतरे के वजन को कम कर देता है .  
Adding  cucumber to your salads will reduce your risk of cardiovascular disease.
आघात (ब्रेन अटेक या सेरिब्रल एक्सीडेंट/सेरिब्रो -वैस्क्युअलर एक्सीडेंट  ) से कमोबेश बचाव के लिए एक गाज़र नियमित सेवन करना चाहिए .
A carrot a day will go a long way in preventing a stroke.
क्या है साड़ी कैंसर ?जानकारी के तेहत पढ़िए :
चेन्नई के माहिरों ने हाल फिलाल साड़ी कैंसर की चर्चा की है .साडी कैंसर का सम्बन्ध पेटीकोट में प्रयुक्त नाड़े(स्ट्रिंग )से जोड़ा गया है .जो अकसर महिलायें कसके  (टाईट )बाधती हैं .अकसर एक ही जगह बांधतीं हैं .अपने निशाँ छोड़ जाता है यह नाड़ा . कुछ को इर्रिटेशन शुरू हो जाता है .डर्मातोसिस (Dermatosis) हो  जाती  है.
अब तक तीन मामले इस चमड़ी रोग के लापरवाही से कैंसर में तब्दील हो चुकें हैं .
री -कंस्ट्रक्शन सर्जरी समाधान है . लेकिन मलिग्नेंसी होने पर उसे हटाना पड़ता है .
साफ़   बचा   जा सकता है साड़ी कैंसर से .पेटी कोट का नाड़ा चौड़ा रखिये .ढीला बांधिए .स्थान नाड़ा बांधेने का बदलते रहिये .जींस या बेल्ट पहनने पर प्रेशर बड़े इलाके में विभाजित हो जाता है बंट जाता है ,कम हो जाता है चौड़ा अस्तर वाला नाड़ा पहनने से .
आज का नीतिपक्रक दोहा :
कबीरा तेरी झोंपड़ी गल कटीअन के पास ,
करेंगे सौ भरेंगे ,तू क्यों भया उदास .
बात साफ़ है जैसी करनी ,पार उतरनी /वैसी भरनी .





रविवार, 29 जनवरी 2012

जी हाँ पीने  वालों को तो बस पीने का बहाना चाहिए लेकिन ....
हकीकत कुछ और है .भले बीअर को लेकर जनमानस में यह भ्रांत धारणा चल निकली है कि बीयर गुर्दे की पथरी से राहत दिलवाती है .भले इसमें एल्कोहल की मात्रा कमतर रहती है लेकिन लेदे कर स्टाउट  बीअर्स (Stout beers)  को छोड़ दें तो जो केल्सियम को जमा  होने  से रोकतीं हैं तथा पथरी  बनने की दर को ३० -३५%तक कम करतीं हैं (एक अमरीकी अध्ययन )  तब शेष बीअर जो प्युराइन(Purine) से युक्त रहतीं हैं,यूरिक एसिड से बनने वाली पथरी के खतरे को उलटा बढ़ाती ही हैं .यही कहना है मुंबई के मशहूर मूत्र रोग विज्ञानी (यूरोलोजिस्ट )डॉ मनीष बंसल साहब का .
क्या     है स्टाउट बीअर जानिएगा   ?  क्या  है स्टाउट बीअर ?अंकुरित जौं  को भाड़ में भूनके रोस्ट करके तैयार की जाती है .
It is a dark strong beer ,a strong very dark ,almost black beer made from roasted malted barley.Malt is a grain used to make alcoholic drinks, grain such as barley that has begun germination by being soaked in water. 
माहिरो  के अनुसार चाय कोफी और संतरे का जूस भी गुर्दे की पथरी को घुलाकर निकाल बाहर करने में उतना ही कारगर सिद्ध होता है जितना की बहुप्रचारित बीअर .
एक मिथ चल पड़ा है -एलकोहल(शराब ) दिल के लिए अच्छी होती है . माहिरों के अनुसार यह विवाद का विषय है .पब्लिक हेल्थ फाउनदेशन  की मलिका अरोरा कहतीं हैं ऐसा दावा भारतीय आबादी के लिए नहीं किया जा सकता कि शराब दिल के लिए मुफीद रहती है .भारतीयों को इसके कार्डियोवैस्क्युलर फायदे मिलते नहीं देखे गएँ हैं .यह नतीजा उस अध्ययन से निकला जो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ,नै दिल्ली तथा पब्लिक हेल्थ फाउनदेशन ने २०१० में भारत के दस नगरों के ४००० भारतीयों पर संपन्न किया था . इस अध्ययन में पीने वालों की तुलना न पीने वालों से की गई थी .
कार्डियोवैस्क्युलर माने हृदय और ब्लड वेसिल्स से सम्बंधित .
  बात साफ़  है पीने वा... लों को पीने का बहाना चाहिए  . आज     मैं    बहुत    खुश  हूँ  इसलिए  पी  रहा  हूँ  कल  मैं  बहुत  दुखी  था इसलिए  पी  गया ,परसों मेरे  भांजे  की शादी    थी इसलिए   थोड़ी   सी   पी   ली   थी .
आइये  देखें  यू . के. हाउस  ऑफ़  कोमंस (UK HOUSE OF COMMONS) की ताज़ा  सलाह  क्या है शराब पीने के बारे  में ? 
हाउस  ऑफ़  कोमंस  ने ब्रिटेन  वासियों  को शराब से कमसे  कम सप्ताह  में दो  बार  परहेजी  रखने  के लिए कहा है .और यह सलाह  इसलिए  दी  गई है, शराब सारी हमारे  यकृत  (लीवर  )से होकर  जाती है ताकि  लीवर  को दो  दिन  आराम  मिले  नुकसानी  की भरपाई  के लिए थोड़ा  सा  वक्त  मिले  .
पहले कहा  गया था -रोजाना  एक दो  पेग  लिए जा सकतें  हैं .
तो ज़नाब  शराब न दिल  के लिए अच्छी  है न मधुमेह  से बचाती  है न गुर्दे की पथरी से बीअर हिफाज़त  करती  है महज़  मिथ हैं यह .निश्चयात्मक  कुछ भी नहीं कहा जा सकता .अलबत्तादिल के बहलाने को 'ग़ालिब    'ये ख्याल बहुत अच्छा है -
ज़िन्दगी जीने को दी ,तो जी मैंने ,
किस्मत में लिखा था पीना ,तो पी मैंने ,
और मैं न पीता  तो तेरा लिख्खा गलत हो जाता ,
तेरे लिखे को निभाया ,ये खता की मैंने .
और आज एक मौजूं शेर हो जाए -
जाम को टकरा रहा हूँ जाम से ,
खेलता हूँ गर्दिशे ऐयाम से ,
(और) उनका गम ,उनका तसव्वुर ,उनकी याद ,
अरे !कट रही है ज़िन्दगी आराम से .
इसकी पलट भी देखिये -
पूछना है गर्दिशे ऐयाम से ,
अरे !हम भी बैठेंगें कभी ,आराम से .

शनिवार, 28 जनवरी 2012

नुश्खे सेहत के ,विज्ञान समाचार और बहुत कुछ .

नुश्खे सेहत के ,विज्ञान समाचार और बहुत कुछ .
रेड बेल पेपर (लाल शिमला मिर्च )में सिलिकोन की भरमार (बाहुल्य )रहता है जो जोड़ों के किस्म किस्म के दर्द ,गठिया में चढ़ आई सूजन को कम करता है .
Because of its high silicon content red peppers reduce arthritic swelling .
अंकुरित दालें सोडियम बहुल हो जातीं हैं .यह पाचन में ज़रूरी (मददगार )सिद्ध होती हैं .
Sprouted pulses show an increase in sodium ,essential to the digestive system.
विज्ञान समाचार :
अमरीकी अन्तरिक्ष संस्था 'नासा 'की  ग्रहअन्वेषी (ग्रह टोही) अन्तरिक्ष दूरबीन ने ११ नए ग्रह मंडलों (Planetary systems)का अन्वेषण किया है .इनमे से एक ग्रह मंडल (सौर मंडल से परे अन्य सौर मंडल पढ़ें इसे )के पांच ग्रह  हैं यह अपने पितामह  सितारे (Parent star) की परिक्रमा नज़दीक से कर रहें हैं .यह दूरी उस दूरी से कम है जिस दूरी से बुद्ध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कर रहा है .
इस प्रकार सौर मंडल के पार ,अन्वेषित ग्रह प्रणालियों की संख्या बढ़कर अब ७२९ हो गई है .इनमे से ६० का अन्वेषण केप्लर टीम ने ही  किया है .
अब आज का नीतिपरक दोहा :
  कबहूँ प्रीती न जोड़िये  ,जोरि तोरिये नाहिं ,
  ज्यों तोरे जोरे बहुरि ,गाठिं परत मन मांहि.
वृन्द कवि का यह नीतिपरक दोहा -
रहीम के निम्न दोहे का ही विस्तार भाव है -
रहिमन धागा प्रेम का ,मत तोड़ो चटकाय ,
टूटे से फिर न जुरे ,जुरे गांठ पड़ी जाय .
अब कोई झंझट नहीं होती न धागा जुड़ता है न टूटता है .रोबोटीय(कामकाजी )हो गए हैं सम्बन्ध .
शायर के इस शेर की तरह मौजूं -
मोहब्बत में कोई मुसीबत नहीं है ,
मुसीबत तो यह है मोहब्बत नहीं है .





गुरुवार, 26 जनवरी 2012

यौन संबंधों के दीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन ज़रूरी है .
यौन संबंधों के सुदीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन ,प्रेमी द्वारा प्रेमिका को गले लगाके प्रेम का इज़हार करना  उसके बालों में ऊंगली फिराना किसी और विध प्रेम जतलाना ,यौन संबंधों के दीर्घावधि स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी पाया गया है .
अक्सर यौन क्रिया भुगताने के बाद पुरुष पहले सो जाता है वह भी अक्सर दूसरी तरफ करवट लेके प्रेमिका से मुंह मोड़के .जबकि यही वह लम्हे हैं जब महिला असुरक्षित महसूस करने लगती है .उसे तो प्रेम मिलन के बाद लाड दुलार चाहिए . 
दोनों की संवेगात्मक ज़रूरीयात भिन्न रहतीं हैं .पुरुष अकसर  दौड़ के शिखर छू लेता है .और फिर उसी अंदाज़ में नीचे  भी उतर आता है शिखर से .जबकि महिला एक विस्तृत सुदीर्घ समतल पठार पर बनी रहती है काबिज़ रहती है .
उत्तर मैथुन चुम्बन आलिंगन उसे शांत करता है .प्रेम वार्ता उसे आश्वस्त करती है .एक सुरक्षा का बोध कराती है .यौन संबंधों की बेहतरी के लिए भी ज़रूरी है यह उत्तर मैथुन प्रेम संवाद .मिलन मनाने के बाद के खाली पन  को यह भाव से संपूरित करता है .यही लब्बोलुआब है एक ताज़ा रिसर्च का जिसे मिशिगन विश्वविद्यालय के शोध कर्ताओं ने संपन्न किया है .उत्तर मैथुन प्रेम प्रदर्शन परस्पर प्रति -बद्धता  का सूचक बनके आता है .अध्ययन में ४५६ लोगों का जायजा लिया गया .जाना गया जोड़ों का सोने का अंदाज़ .
पता चला पुरुष बाद मैथुन जल्दी ही घोड़े बचके सो जातें हैं .तुरता भोजन की तरह सेक्स को निपटा देतें हैं .पिलो टाक्स कितना ज़रूरी हैं परस्पर प्रेम की अनच को बनाए रखने के लिए इन्हें नहीं मालूम .औरत सुनना चाहती है बाद मैथुन मर्द कहे -
सत्य ही रहता नहीं ये ध्यान ,तुम ,कविता ,कुसुम या कामिनी हो .
और यह भी -
रूप की आराधना का मार्ग आलिंगन नहीं तो और क्या है ,
स्नेह का सौन्दर्य को उपहार रस चुम्बन नहीं ,तो और क्या है ?
सन्दर्भ -सामिग्री  :-
POST -SEX PILLOW TALK HEALTHY FOR RELATIONSHIPS/TIMES TRENDS/THE TIMES OF INDIA ,MUMBAI,JANURAY 25,2012




नुश्खे सेहत के :

नुश्खे सेहत के :
पश्चिम ऑस्ट्रेलिया विश्व विद्यालय के रिसर्चरों ने दावा किया है की दिन में तीन मर्तबा एक एक कप ब्लेक टी (बिना दूध के स्तेमाल से तैयार )आपके रक्त चाप को खासा कम और मान्य स्तर पर रख सकती है .
BLACK TEA REDUCES BLOOD PRESSURE:
Researchers from western Australia claim that drinking a cup of black tea three times a day may significantly reduce your blood pressure .The research was published in the Archives of Internal Medicine.
करेले का अर्क दो औंस (५६.७० ग्राम )एक कप पानी और शहद के साथ लेने से दमे (एस्मा )में आराम आता है .
Mix two ounces of bitter gourd juice with a cup of honey and water for asthma.
स्पर्म को आनुवंशिक नुकसानी (जेनेटि डेमेज )से बचाए रह सकता है रोजाना लिए जाने वाले एक संतरे का नियमित सेवन .यह करिश्मा इसमें मौजूद विटामिन -सी करता .
An orange a day protects sperm from genetic damage with its vitamin C content .
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
और अब आज का नीतिपरक दोहा :
आवत ही हरखे नहीं ,नैनं नहीं स्नेह ,
तुलसी तहां न जाइए ,चाहे कंचन बरखे मह .
यहाँ हरखे का अर्थ हर्षित होना प्रसन्न होना है और बरखे का अर्थ वर्षा होना है .देहिक मुद्रा बत्लादेती है सब कुछ आपको किसी का और अब आज का नीतिपरक दोहा :
आवत ही हरखे नहीं ,नैनं नहीं स्नेह ,
तुलसी तहां न जाइए ,चाहे कंचन बरखे मेह बतला देती .
यहाँ हरखे का अर्थ हर्षित होना प्रसन्न होना है और बरखे का अर्थ वर्षा होना है .देहिक मुद्रा बतला देती है सब कुछ आपको किसी का आना अच्छा लगा या नहीं .मेह जनभाषा का शब्द है जिसका अर्थ भी मेह जनभाषा का शब्द है जिसका अर्थ भी ब्बारिश है .हर्ष विषाद के भाव छिपाए नहीं छिपते हैं इसी को कहा जाता है बॉडी लेंग्वेज (मुख मुद्राएँ ,हाव भाव ,दैहिक ध्वनी ). तुलसीदास कहतें हैं जहां आपको देख के कोई अन्दर से खुश न हो वहां भूल कर भी न जाइए चाहे उस घर में सोना बरसता हो .कितनी भी आवभगत होती हो .चेहरे झूठ नहीं बोलते .
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
यौन संबंधों के दीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन
यौन संबंधों के दीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन प्रेमी द्वारा प्रेमिका को गले लगाके प्रेम का इज़हार करना उसके बालों में ऊँगली फिराना किसी और बिध प्रेम जतलाना यौन संबंधों के दीर्घावधि स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी पाया गया है .अकसर यौन क्रिया भुगताने के बाद पुरुष पहले सो जाता है अकसर दूसरी तरफ करवट लेके .जब की यही वे लम्हें हैं जब महिला असुरक्षित महसूस करने लगती है .उसे प्रेम मिलन के बाद लाड दुलार चाहिए .दोनों की संवेगात्मक ज़रूरीयात भिन्न रहतीं हैं .पुरुष अकसर दौड़ के शिखर छू लेता है और फिर नीचे उतर आता है महिला एक विसतृत भावात्मकऔर दैहिक पठार पर बनीरहती है .उत्तर मैथुन चुम्बन आलिंगन प्रेम वार्ता उसे शांत करती है .आश्वस्त करती है एक सुरक्षा का बोध कराती है .
यौन संबंधों की बेहतरी के लिए भी ज़रूरी है यह प्रेम संवाद प्रेम मिलन मनाने के बाद का उतना ही जितना की खुद सेक्स ,मैथुन .यही लब्बोलुआब है एक ताज़ा रिसर्च का जिसे संपन्न किया है मिशिगन विश्व -विद्यालय के शोध कर्ताओं ने .उत्तर मैथुन प्रेमप्रदर्शन प्रतिबद्धता का सूचक बनके आता है एक दूसरे के प्रति .अध्ययन में ४५६ लोगों का सर्वे किया गया .
प्रेमी -प्रेमिका ,जोड़ों के सोने के अंदाज़ का जायजा लिया गया .पता चला पुरुष जल्दी ही घोड़े बेचके सो जातें हैं .
पिलो टाक्स कितनी एहम होतीं हैं संबंधों की आंच को बनाए रखने के लिए इन मर्दुओं को नहीं मालूम .
औरत सुनना चाहती है बाद मैथुन :
सत्य ही रहता नहीं ये ध्यान तुम कविता ,कुसुम या कामिनी हो ..
और यह भी -रूप की आराधना का मार्ग आलिंगन नहीं तो और क्या है ,
स्नेह का सौन्दर्य को उपहार ,रस चुम्बन नहीं तो और क्या है.
लेकिन वह एक परीलोक बुनती रह जाती है निस्संग और अकेली .
REFERENCE MATERIAL :POST -SEX PILLOW TALK HEALTHY FOR RELATIONSHIPS/TIMES TRENDS/THE TIMES OF INDIA ,MUMBAI /JANURAY 25,2012
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
आज का नीतिपरक दोहा :
अपनी पहुँच विचारि के ,करतब करिए दौर ,
तेते पाँव पसारिये ,जेते लम्बी सौर .
यहाँ सौर का मतलब रजाई है .सार यह है अपनी औकात से बाहर न जाइए ,देख भाल के खर्च कीजिए ,उधार या लोंन लेके घी मत पीजिये .प्रदर्शन की भावना से बचिए .हिर्स बाज़ी पडोसी की रीस नक़ल से बचिए .

बुधवार, 25 जनवरी 2012

यौन संबंधों के दीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन

यौन संबंधों के दीर्घ स्वास्थ्य के लिए प्रेम मिलन के बाद का प्रेम प्रदर्शन प्रेमी द्वारा प्रेमिका को गले लगाके प्रेम का इज़हार करना उसके बालों में ऊँगली फिराना किसी और बिध प्रेम जतलाना यौन संबंधों के दीर्घावधि स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी पाया गया है .अकसर यौन क्रिया भुगताने के बाद पुरुष पहले सो जाता है अकसर दूसरी तरफ करवट लेके .जब की यही वे लम्हें हैं जब महिला असुरक्षित महसूस करने लगती है .उसे प्रेम मिलन के बाद लाड दुलार चाहिए .दोनों की संवेगात्मक ज़रूरीयात भिन्न रहतीं हैं .पुरुष अकसर दौड़ के शिखर छू लेता है और फिर नीचे उतर आता है महिला एक विसतृत भावात्मकऔर दैहिक पठार पर बनीरहती है .उत्तर मैथुन चुम्बन आलिंगन प्रेम वार्ता उसे शांत करती है .आश्वस्त करती है एक सुरक्षा का बोध कराती है .
यौन संबंधों की बेहतरी के लिए भी ज़रूरी है यह प्रेम संवाद प्रेम मिलन मनाने के बाद का उतना ही जितना की खुद सेक्स ,मैथुन .यही लब्बोलुआब है एक ताज़ा रिसर्च का जिसे संपन्न किया है मिशिगन विश्व -विद्यालय के शोध कर्ताओं ने .उत्तर मैथुन प्रेमप्रदर्शन प्रतिबद्धता का सूचक बनके आता है एक दूसरे के प्रति .अध्ययन में ४५६ लोगों का सर्वे किया गया .
प्रेमी -प्रेमिका ,जोड़ों के सोने के अंदाज़ का जायजा लिया गया .पता चला पुरुष जल्दी ही घोड़े बेचके सो जातें हैं .
पिलो टाक्स कितनी एहम होतीं हैं संबंधों की आंच को बनाए रखने के लिए इन मर्दुओं को नहीं मालूम .
औरत सुनना चाहती है बाद मैथुन :
सत्य ही रहता नहीं ये ध्यान तुम कविता ,कुसुम या कामिनी हो ..
और यह भी -रूप की आराधना का मार्ग आलिंगन नहीं तो और क्या है ,
स्नेह का सौन्दर्य को उपहार ,रस चुम्बन नहीं तो और क्या है.
लेकिन वह एक परीलोक बुनती रह जाती है निस्संग और अकेली .
REFERENCE MATERIAL :POST -SEX PILLOW TALK HEALTHY FOR RELATIONSHIPS/TIMES TRENDS/THE TIMES OF INDIA ,MUMBAI /JANURAY 25,2012
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
आज का नीतिपरक दोहा :
अपनी पहुँच विचारि के ,करतब करिए दौर ,
तेते पाँव पसारिये ,जेते लम्बी सौर .
यहाँ सौर का मतलब रजाई है .सार यह है अपनी औकात से बाहर न जाइए ,देख भाल के खर्च कीजिए ,उधार या लोंन लेके घी मत पीजिये .प्रदर्शन की भावना से बचिए .हिर्स बाज़ी पडोसी की रीस नक़ल से बचिए . .

सोमवार, 23 जनवरी 2012

फतवों को सुपर क़ानून बना दिया जाए :

फतवों को सुपर क़ानून बना दिया जाए :
जब भी मुसलमान भाइयों की तरफ से कोई फतवा आता है माननीय सरकार के हाथ फूल जातें हैं .ताज़ा प्रसंग जयपुर साहित्य विषयक आलमी बैठक का है .विषय है शैतान की आयतें माने सलमान रुश्दी की सम्मेलन में वीडियो -शिरकत .फतवा है वह शैतान की आयतों के बारे में बात नहीं करेंगे ,बेचारी सरकार की टाँगे काँप रहीं हैं .हमारा सुझाव है संविधान में संशोधन कर आईदा के लिए फतवे को सुपर क़ानून बना दिया जाए .इस प्रकार संविधान में जो कमजोरी रही आई है फतवों से निपटने की वह भी दूर हो जायेगी .इस देश की जनता क़ानून प्रिय है .वह फतवे को ही क़ानून मानेगी .
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
आज का नीतिपरक दोहा :
काहू को हंसिये नहीं ,हंसी कलह को मूल ,
हंसी ही ते है भयो ,कुल कौरव निर्मूल .
अर्थात भूल कर भी किसी की हंसी न उड़ायें .द्रौपदी की दुर्योधन को जल और थल की मरीचका में फंसा देख हंसी के साथ उपालंभ-'अंधों के अंधे ही होतें हैं ' बाण ही आखिर कार महाभारत का कारन बना .आज दिग्विजय यही काम कर रहें हैं .छोटे बड़े का कोई लिहाज़ नहीं .
RAM RAM BHAI ! RAM RAM BHAI !
नुश्खे सेहत के :
केले जल से भरपूर रहतें हैं संसिक्त हैं जल से पोटेशियम की कामयाबी से आपूर्ति करतें हैं जो शरीर में पानी की कमी होने पर बाहर निकल जाता है .
पाचन तंत्र की सफाई के लिए फूल गोभी को पानी में उबालकर उसका सत एक कप पीजिए .इससे पर्याप्त खाद्य रेशे मुहैया हो जातें हैं पाचन तंत्र की साफ़ सफाई के लिए .
Bananas have great water content and restores potassium that vanishes during dehydration.
A cup of boiled cauliflower delivers dietary fiber ,which helps clean your digestive system.
पेट (आमाशय ,स्टमक )के घावों ,स्टमक अल्सर्स में राहत के लिए एक ग्लास बंद गोभी का सत लीजिए .
पालक ऐसे एंटीओक्सिदेंट्स मुहैया करवाता है जो आँखों की सफ़ेद मोतिया से तथा उम्र दराज़ होने पर होने वाले आँखों के ऐसे रोग मेक्युलर दिजेंरेशन से बचाव कर सकता है जो अंधत्व की वजह बन जाता है .
A Glass of cabbage juice helps in healing stomach ulcers.
Spinach contains antioxidants which protect the eye from cataracts and age -related macular degeneration .
Macular degeneration : Age related macular degeneration (ARMD)is the most common cause of poor vision in the elderly .A Group of conditions affecting the macula lutea of the eye ,resulting in a reduction or loss of vision is reffered to as macular degeneration .