सोमवार, 9 दिसंबर 2013

चूलें तो दिल्ली के कुशासन कि अन्ना हज़ारे के आंदोलन ने ही हिला दीं थीं। इमारतें अब गिरी हैं।

पूर तमन्ना हो गई, जीते आप चुनाव |


पर अट्ठाइस सीट से, होता नहीं अघाव |

होता नहीं अघाव, दाँव लम्बा मारेगा |


होगा पुन: चुनाव, आप सब को तारेगा |

आये सत्तर सीट, जुड़ेगा स्वर्णिम पन्ना |

सारी दुनिया साफ़, तभी हो पूर तमन्ना ||

---------रविकर भाई 

कल जो कुछ प्रकाशित ,उद्घाटित हुआ ,विधान सभाई नतीज़ों के तौर पर वह हमारे मानस  पर घट तो 

बहुत पहले ही गया था बस प्रकाशित अब हुआ है। केजरीवाल अन्ना हज़ारे आंदोलन की उपज हैं। अच्छे गुरु 

का अच्छा ही चेला होता है। चूलें तो दिल्ली के कुशासन कि अन्ना हज़ारे के आंदोलन ने ही हिला दीं  थीं। 

इमारतें अब गिरी हैं। 

वृक्ष की जड़ें ही खोखली हों तो फल कहाँ से लगे। 

आज मोदी और अन्ना दो ही फेक्टर हैं। कोई माने तो ठीक न माने तो और भी ठीक। कांग्रेस की नकार 

,अस्वीकार में जीने की आदत है। एक कांग्रेसी प्रवक्ता प्रलाप कर रहे थे स्थानीय वजहों से हम हारें हैं मोदी से 

नहीं। भाव यह है हमारी औकात इतनी ही है हमें कोई भी स्थानीय अनाम से लोग भी हरा सकते हैं। ये वैसे ही 

जैसे उल्लू सूरज के खिलाफ खड़े होकर आंदोलन करने का फैसला कर लें।आदमी पिटता  है और मानता नहीं 

है 

मैं पिटा  हूँ। 

एक साहब कह रहे थे हम झाड़ू से पिटे हैं कमल से नहीं। हमने जो जूते पड़े हैं वह मोदी के पाँव के नहीं थे। 

स्थानीय थे। हम तो पहले भी गिरे थे। एक महान कांग्रेसी नेता  तब  कह रहे थे जबकि मध्य प्रदेश और 

राजस्थान में कमल परिपूर्ण रूपेण खिल चुका था। अभी गणना चल रही है अभी कुछ नहीं। अभी क्या कहें। 

हाँ हम तो पागल हैं -ये उदगार थे शीला जी के बस पत्रकारों ने इतना पूछा था -गलती कहाँ हुई कसर कहाँ रह 

गई। 

राहुलजी का धन्यवाद !कांगेस की तरक्की के लिए उनका बाजू चढ़ाते रहना ज़रूरी है। उनके भोपाली गुरु को 

प्रणाम। अभी २०१४ होना बाकी है। 

कमल से नहीं झाड़ू से पिटे हैं हम 



8 टिप्‍पणियां:

Rahul... ने कहा…

आपने तो खूब गोले दागे पंजा ब्रांड के दिग्गजों पर ...यही होना था....

कालीपद "प्रसाद" ने कहा…

बहुत करारा व्यंग!
नई पोस्ट नेता चरित्रं
new post हाइगा -जानवर

Harihar (विकेश कुमार बडोला) ने कहा…

ये नेपाली और भोपाली गुरुओं के दिमाग में लगता है सनक के कैप्‍सूलों का भयानक रिएक्‍शन हो गया है। बाजुएं चढ़ाने से अगर कूड़ा साफ होता है तो स्‍वागत है इनका। आपने तो धो डाला।

राजीव कुमार झा ने कहा…

तीखे व्यंग्य.
नई पोस्ट : कोरे ख़त आते रहे

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

दिल्ली की जनता का रोचक जनादेश।

रविकर ने कहा…

लेना देना जब नहीं, करे तंत्र को बांस |
लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास |

मानो सीट पचास, इलेक्शन होय दुबारे |
करके अरबों नाश, आम पब्लिक को मारे |

अड़ियल टट्टू आप, अकेले नैया खेना |
सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना ||

Anita ने कहा…

दिल्ली में जो हुआ वह जनता की जीत है पर अभी बहुत काम बाकी है

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत सटीक रचना.

रामराम.